{"_id":"68b0bfbe5cb73f4b45042869","slug":"seven-people-including-two-women-booked-for-murder-no-one-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141386-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो महिलाओं समेत सात पर हत्या का मुकदमा, गिरफ्तारी कोई नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो महिलाओं समेत सात पर हत्या का मुकदमा, गिरफ्तारी कोई नहीं हुई
Fri, 29 Aug 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। थाना कलां गांव में प्लॉट के विवाद में महिला की हत्या के मामले में खरखौदा पुलिस ने मृतका कमला देवी के भतीजे जगत सिंह की शिकायत पर दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से गांव में तनवा है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जगत सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके प्लॉट पर राजकुमार ने कब्जा रहा था। उन्होंने प्लॉट का गेट उखाड़कर अपना बड़ा गेट लगा लिया। ऐसे में जब उन्होंने आरोपियों से बात करनी चाही तो वे जान से मार देने की धमकी देने लगे।
हाथापाई किए जाने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी भी थी। जिस पर पुलिस ने दोनों ही पक्षों को बुधवार को थाने में बुलाया था। ऐसे में उन्होंने अपने परिवार सदस्यों के यह बात बताई थी और थाने चलने को कहा था लेकिन इसी दौरान उनके साथ चाचा सेवा सिंह, दादा जिले सिंह, बुआ कमला, छोटे भाई की पत्नी रेनू व परिवार के अन्य सदस्य थाने में जाने की तैयारी में थे, इस दौरान वह थाने में दिखाने के लिए प्लॉट के फोटो खींचने के लिए प्लॉट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जहां पर मौजूद राजकुमार, कृष्णा, कृष्ण, उसकी की पत्नी, मोहित, विकास व चाहत सहित अन्य लोगों ने हाथ में लिए लाठी-डंडों, तेज धारदार हथियार, फरसों, चाकू आदि से उन पर हमला कर दिया। सभी ने उन पर हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। मौके पर ग्रामीणों के एकत्रित हो जाने से आरोपी उन्हें जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गए।
इस हमले में घायल हुई उसकी बुआ कमला की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।