{"_id":"6716a86b23b9ae13f20dc854","slug":"seven-people-found-dengue-infected-sonipat-news-c-197-1-snp1003-126479-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सात लोग डेंगू संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सात लोग डेंगू संक्रमित मिले
Tue, 22 Oct 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत शहर की एक कॉलोनी में टंकी में भरे पानी में लार्वा चेक करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: स्वास
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल की डेंगू लैब से सोमवार को मिली रिपोर्ट में सात लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। इनमें सोनीपत शहर व कबीरपुर के छह और गांव अकबरपुर बारोटा से एक व्यक्ति शामिल है। डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन परिवारों में जिन्हें बुखार है उनके रक्त के नमूने लिए हैं। उनकी जांच कराई जाएगी।
जिला नागरिक अस्पताल की डेंगू लैब में रक्त के नमूनों की जांच की गई। लैब से मिली रिपोर्ट सात लोग डेंगू संक्रमित पाए गए। साथ ही वहां एंटी लारवा स्प्रे और फॉगिंग कराई गई है। उन्होंने बताया कि इस बार इस सीजन में अब तक 172 डेंगू संक्रमित मिल चुके है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग की टीम घर-घर जाकर निरीक्षण का कर रही है। लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। बुखार के मरीज मिलने पर उनके रक्त के नमूने लेकर लैब में भेजे जा रहे हैं।