फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven people filled organ donation forms at ITI

Sonipat News: आईटीआई में सात लोगों ने भरे अंगदान के फार्म

Tue, 22 Sep 2026 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Seven people filled organ donation forms at ITI
फौटो: सोनीपत के आईटीआई, राजलू गढ़ी में विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंगदान के प्रति जागरूक करते - फोटो : credit
सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) राजलू गढ़ी में सोमवार को अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण शिक्षा समिति के प्रधान आनंद कुमार और सब इंस्पेक्टर जगत सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंगदान के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में सात लोगों ने अंगदान के फार्म भरे। प्राचार्य प्रवीण जांगड़ा ने सबसे पहले अंगदान का फार्म भरा इसके बाद अनुदेशक सुरेश पंवार, छात्राएं पलक और पायल तथा छात्र विनय, सत्यम और होत्तम सिंह ने भी फार्म भरे।
विज्ञापन

आनंद कुमार ने कहा कि देश में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों को प्रत्यारोपण के लिए अंगों की जरूरत होती है। अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। जगत सिंह ने विद्यार्थियों को मरणोपरांत अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया और विशेष रूप से नेत्रदान के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रवीण जांगड़ा ने कहा कि मरणोपरांत अंगदान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है। कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार, संजय खासा, तेजेंद्र सिंह, मीनाक्षी रानी, अजय गोयल, तरुण खत्री और सुरजीत कुमार सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed