फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven organizations will take out Farmer-Labourer-Khel Bachao Yatra in support of farmers: Pradeep Chahal

किसानों के समर्थन में किसान-मजदूर-खेत बचाओ यात्रा निकालेंगे सात संगठन : प्रदीप चहल

Wed, 01 Sep 2021 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Seven organizations will take out Farmer-Labourer-Khel Bachao Yatra in support of farmers: Pradeep Chahal
समिति के पदाधिकारियों के साथ पत्रकारवार्ता करते प्रदीप चहल। - फोटो : Sonipat
दीनबंधु सर छोटूराम विचार समिति के अध्यक्ष प्रदीप चहल ने कहा कि उनकी समिति समेत सात संगठन किसानों के समर्थन में प्रदेशभर में किसान-मजदूर-खेत बचाओ यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा पांच सितंबर को रोहतक में स्थित सर छोटूराम स्मारक पर हवन व उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद सोनीपत जिले में निकाली जाएगी।
विज्ञापन

यात्रा के माध्यम से संगठन नेता किसानों को उनकी मांगों के प्रति जागरूक करेंगे। इससे पहले बुधवार को सभी संगठनों के पदाधिकारियों की रोहतक में पुराना बस स्टैंड के पास सामुदायिक भवन में बैठक होगी, जिसमें अहम निर्णय लिए जाएंगे। वह मंगलवार को सोनीपत रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदीप चहल ने कहा कि किसान अपनी मांगों के लिए करीब नौ महीने से आंदोलन कर रहे हैं। इसमें 600 से अधिक किसानों ने अपनी जान भी गंवाई है। इसके बावजूद सरकार उनसे बातचीत कर हल निकालने की बजाय उन पर लाठियां भांज रही है। इस घटना की हम निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी समिति किसानों के समर्थन में खड़े होने वाले हर संगठन का साथ देगी। इसी के तहत 5 सितंबर से दीनबंधु सर छोटूराम विचार समिति, छोटूराम विचार मंच, युवा शक्ति बदलाव की ओर, किसान चैंबर ऑफ कॉमर्स, मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन व दो अन्य संगठन 5 से 12 सितंबर तक प्रदेशभर में किसान-मजदूर-खेत बचाओ यात्रा निकालेंगे। यात्रा का समापन 12 सितंबर को पलवल के उस रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा, जहां से महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया था। उनके अनुसार प्रदेश के हर गांव में यात्रा पहुंचेगी। इस दौरान उप प्रधान सिकंदर गंगाना, महासचिव सुमेर चहल व उप सचिव संदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed