फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven killed in different places

अलग-अलग स्थानों पर सात की मौत

Sat, 26 Jul 2014 12:44 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sat, 26 Jul 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में अलग-अलग मामलों में सात लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिनकी मौत हुई है उनमें आर्यनगर, सोनीपत में एक प्रवासी मजदूर ने शराब पीकर संदिग्ध परिस्थितियों में फांस लगाकर खुदकुशी कर ली।

दूसरे मामले में शुगर मिल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीसरे मामले में कुंडली स्थित एचएसआईडीसी में डंफर की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हो गई। चौथे मामले में गोहाना में सड़क हादसे में डाक कांवड़ लेकर भाग रहे कांवड़िए की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। पंाचवे मामले में गांव तेवड़ी से गुजरती एएलएन नहर की पटरी पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। छठे मामले में खरखौदा के गांव रामपुर कुंडल में अपने ननिहाल आया हुआ एक व्यक्ति संदिग्ध दशा में मृत पाया गया। सातवें मामले में गांव जैनपुर में धोखे से जहरीली दवा निगलने से व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


फांसी का फंदा लगाकर दी जान
सोनीपत। बिहार के जिला कटिहार निवासी अर्जुन (35) रोहतक रोड स्थित तूड़ा मंडी में मजदूरी करता था। वह अक्सर शराब पीता था। फिलहाल वह आर्य नगर में रह रहा था। गुरुवार देर शाम उसने शराब के नशे में घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में खिड़की में परना बंाधकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
सोनीपत। शहर के जीवन विहार निवासी सत्यनारायण (40) साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में मिनी बस ठीक करने गया था। वह अपना काम करके वापस शहर आ रहा था। जब वह शुगरमिल फाटक के पास से गुजर रहा था तो ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

डंफर की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन घायल
राई। गांव खुबडू निवासी समीना (30) गुरुवार देर शाम अपने जेठ सुशील तथा बेटी तनीषा (3) और बेटे आशीष (1) के साथ  बाइक से गांव खटकड़ से खुबडू लौट रही थी। वह गांव खटकड़ में बहन से मिलने गई थी। वहां से लौटते समय जब वह कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के मोड़ पर पहुंची तो बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर सहित फरार हो गया। राहगीरों ने चारों घायलों को महाराजा हरिश्चंद्र अस्पताल, नरेला में भर्ती कराया। जहां समीना को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल आशीष को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने सुशील के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कावड़िये की मौत
गोहाना। गांव माहरा निवासी संजीव (21) पुत्र महेंद्र गुरुवार रात दस बजे गांव रिवाड़ा के कुछ युवकों की डाक कांवड़ को समय पर पहुंचाने के लिए उनकी मदद गया था। गांव मुंडलाना के समीप संजीव ने डाक कांवड़ उठाई और गोहाना की तरफ भाग रहा था। तभी संजीव के पीछे से पानीपत की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगाने संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। संजीव को परिजनों द्वारा गोहाना के सरकारी अस्पताल में लाया जा रहा था कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

तेवड़ी गांव के समीप मिला अज्ञात युवक का शव
गन्नौर। उपमंडल के गांव तेवड़ी से गुजरती एएलएन नहर की पटरी पर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के नलकूप के समीप शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी खुबडू पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि मृतक ने नीले रंग की निकर और भूरे रंग की बनियान पहन रखी थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बृहस्पतिवार को यहीं आवागमन करने वाले लोगों पर ईंट फेंक रहा था। दिखने में वह पागल दिखाई दे रहा था। क्योंकि उसने पूरे कपड़े भी नहीं पहन रखे थे।

संदिग्ध अवस्था में मृत मिला व्यक्ति
खरखौदा। गांव रामपुर कुंडल में अपने ननिहाल आया हुआ एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। उसकी पहचान जेजे कालोनी दिल्ली निवासी जगबीर के रूप में हुई है। शुक्रवार को गांव की एक दुकान के पीछे पड़ी खाली जगह में उसका शव मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नही था। पोस्टमार्टम रिपोट आने पर ही मौत के कारणाें का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


धोखे से दवा निगलने से युवक की मौत
राई। गांव जैनपुर निवासी पिंजौर (32) पुत्र रामनारायण काफी दिनों से बीमार चल रहा था। वह प्रतिदिन की तरह दवाईयां भी ले रहा था। अचानक उसने गलती से किसी अन्य दवा का सेवन कर लिया जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया मगर उसकी हालत ज्यादा बिगड़ती चली गयी और पिंजौर ने दम तोड़ दिया। थाना मुरथल पुलिस ने मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed