फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven friends were going to Mussoorie to celebrate the New Year, but one died in an accident.

Sonipat News: नववर्ष मनाने 7 दोस्त जा रहे थे मसूरी, हादसे में 1 की माैत

Thu, 01 Jan 2026 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Seven friends were going to Mussoorie to celebrate the New Year, but one died in an accident.
फोटो 15: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचे हादसे का ​​शिकार हुए अभिषेक के दोस्त
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर नव वर्ष मनाने मसूरी जा रहे सात दोस्तों की स्काॅर्पियों पिपली टोल के समीप मंगलवार को देर रात घने कोहरे के चलते खड़े ट्रक में टकरा गई।
विज्ञापन


घटना में एक युवक की मौत हो गई और छह अन्य दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और खुशियों से भरा सफर मातम में बदल गया।

गुरुग्राम जिले के गांव नानू कला निवासी अमर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका बेटा अभिषेक (23) अपने दोस्त हिमांशु, मोहित, आकाश, नितेश, सागर और मनीष के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में नव वर्ष मनाने व घूमने के लिए उत्तराखंड के मसूरी जा रहे थे।
विज्ञापन


वह मंगलवार देर रात डेढ़ बजे केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल के पास पहुंचे तो घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। इसी दौरान सड़क पर बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिषेक गंभीर चोट लगने से मौके पर ही बेसुध हो गये और अन्य साथी घायल हो गए इनका पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। मोहित और नितेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

लापरवाही ने लील ली जिंदगी

कोहरे के दौरान भारी वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं और इनमे न तो रिफ्लेक्टर लगाए जाते हैं और न ही कोई चेतावनी बोर्ड होता है। ऐसे में वह वाहन कोहरे में दिखाई नहीं देते और हादसे का कारण बन जाते हैं।


परिवार के इकलौते बेटे थे अभिषेक

हादसे का शिकार हुए अभिषेक की 29 नवंबर को ही शादी हुई थी। घर में अभी विवाह की खुशियों की गूंज थमी भी नहीं थी कि यह हृदयविदारक हादसा हो गया। अभिषेक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और खेती-बाड़ी कर परिवार का सहारा बने हुए थे। उनकी बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। अभिषेक की ससुराल यूपी के कानपुर में है। गांव नानू कला में जब हादसे की सूचना पहुंची तो मातम पसर गया।

फोटो 15: सोनीपत के खरखौदा स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचे हादसे का शिकार हुए अभिषेक के दोस्त

फोटो 15: सोनीपत के खरखौदा स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचे हादसे का शिकार हुए अभिषेक के दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed