फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Seven buses went on administrative duty, transport services remained disrupted on many routes

Sonipat News: प्रशासनिक ड्यूटी में गई सात बसें, कई रूट पर बाधित रही परिवहन सेवाएं

Wed, 22 Jan 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Seven buses went on administrative duty, transport services remained disrupted on many routes
फोटो 17-सोनीपत बस अड्डे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस लाइन मैदान में पुलिस, एनसीसी व एनएसएस की परेड में शामिल विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए रोडवेज की सात बसों की मांग की गई थी। सोनीपत बस अड्डे से सात बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



सोनीपत बस अड्डे में करीब 124 बसें शामिल है। यहां से दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल जैसे राज्यों के प्रमुख शहरों तक सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए भी सीधी बसें रवाना होती हैं। जबकि खानपुर कलां, गोहाना, फरमाणा, गन्नौर सहित कई अन्य लोकल रूटों पर बस सेवाएं उपलब्ध हैं। सात बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से कुछ रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन


-
गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह की रिहर्सल की जा रही है। इसमें सात बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा गया है। इससे कई लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed