फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Servant murder 45000 robbed

कारिंदे की गला दबाकर हत्या, 45 हजार लूटे

Tue, 16 Sep 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 16 Sep 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन

गांव जठेड़ी के पास बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के आफिस में घुसकर बदमाशों ने कारिंदे की गला दबाकर हत्या कर दी और हजारों की नकदी लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


सोमवार तड़के गाड़ी के साथ पहुंचे दूसरे कारिंदे ने जमीन पर शव पड़ा देखकर इसकी सूचना सप्लायर और पुलिस को दी। सूचना पर डीएसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे फिंगर प्रिंट एकत्र किए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज किया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव नंगला झंगी, जिला मैनपुरी, उत्तरप्रदेश निवासी नीलेश (22) पुत्र कृष्ण फिलहाल गांव जठेड़ी के पास स्थित दहिया बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के पास काम करता था। वह डेढ़ साल से यहीं रहकर काम कर रहा था। रविवार रात बदमाशों ने कार्यालय में नीलेश की गला दबाकर हत्या कर दी और करीब 45 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे जब उसका चचेरा भाई और उसके साथ काम करने वाला प्रवीण कार्यालय पहुंचा तो उसने नीलेश का शव जमीन पर पड़ा देखा। उसके गले और छाती पर चोट के निशान थे। जिसकी सूचना प्रवीण ने सप्लायर गांव खेड़ी मनाजात निवासी प्रदीप दहिया को दी।


जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। सूचना पर राई थाना प्रभारी दयाचंद मौके पर पहुंचे और जांच की। साथ ही डीएसपी हेडक्वार्टर दर्शनलाल मलिक ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सप्लायर प्रदीप दहिया की शिकायत पर हत्या और लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मौके से सबूत एकत्र किए हैं। बदमाशों का पता लगाने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जिसमें राई थाना प्रभारी दयाचंद सहित दो टीम राई थाना की है और एक टीम सीआईए की है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-दर्शनलाल मलिक, डीएसपी हेड क्वार्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed