फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Servant accused of stealing Rs 50,000 from shop; incident caught on CCTV

Sonipat News: नौकर पर दुकान से 50 हजार रुपये चुराने का आरोप, सीसीटीवी में दिखी वारदात

Tue, 07 Jul 2026 05:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Servant accused of stealing Rs 50,000 from shop; incident caught on CCTV
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। नौकर पर गांव सैदपुर में स्थित खाद-बीज की दुकान से 50 हजार रुपये लेकर भागने का आरोप लगा है। दुकान मालिक सैदपुर निवासी अमित कौशिक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि सीसीटीवी में नौकर पैसे चुराते हुए दिखाई दे रहा है।
अमित ने बताया कि उनके पास मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के घनोखर गांव का रहने वाला खुशीराम पटेल चार-पांच माह से काम कर रहा था। आरोप है कि 1 जुलाई की शाम करीब छह बजे खुशीराम दुकान में रखे बैग से 50 हजार रुपये निकाल लिए। यह सब दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

दुकानदार के अनुसार चोरी की वारदात के बाद उन्होंने अपने स्तर पर नौकर की तलाश की पर पता नहीं चला। आरोपी का मोबाइल फोन भी बंद मिला। वह जिस किराये के कमरे में रहता था उसमें भी ताला लगा है। अमित ने बताया कि आरोपी खुशीराम ने पहले अपनी पत्नी के बैंक खाते में 44 हजार रुपये ट्रांसफर कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed