{"_id":"671ebe3ae1ee67413c094594","slug":"senior-world-wrestling-championship-indian-team-leaves-for-albania-hopes-of-medal-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126784-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप... भारतीय दल अल्बानिया रवाना, पदक की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप... भारतीय दल अल्बानिया रवाना, पदक की आस
Mon, 28 Oct 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07- दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोनीपत के गांव सेहरी खांडा निवासी पहलवान बिपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। अल्बानिया की राजधानी तिराना में 28 से 31 अक्तूबर तक होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय कुश्ती दल रविवार की सुबह अल्बानिया के लिए रवाना हुआ। भारतीय दल में सोनीपत के तीन पहलवान शामिल हैं।
पहलवान दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अल्बानिया के लिए रवाना हुए। प्रतियोगिता में भारतीय दल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में चयन के लिए दिल्ली के नरेला स्थित वीरेंद्र खेलकूद अकादमी में ट्रायल आयोजित की गई थी। प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित 12 पहलवानों में जिले के तीन पहलवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीको रोमन वर्ग के 72 किलो भार वर्ग में गांव जुआं के पहलवान अंकित गुलिया व 82 किलाे भार वर्ग में जिले के रोहित दहिया से पदक की आस है।
प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि गांव सेहरी खांडा की पहलवान बिपाशा ने 72 किलो भार वर्ग में प्रतियोगिता भाग लेने के लिए रवाना हुई हैं। बिपाशा ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़े में खुद को निखारने के लिए करीब चार साल से कड़ा अभ्यास कर रही हैं। अखाड़ा संचालक पहलवान देवी सिंह, हिंद केसरी युद्धवीर पहलवान, प्रशिक्षक सीमा राणा व समीक्षा राणा ने पहलवानों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में गैर ओलंपिक वजन में मुकाबले कराए जाएंगे।
विज्ञापन
यह पहलवान हुए रवाना
फ्रीस्टाइल वर्ग - उदित (61, झज्जर, हरियाणा), मनीष गोस्वामी (70), परविंदर सिंह (79), संदीप मान (92 किलो)।
ग्रीको रोमन - संजीव (55 किलो), चेतन (63), अंकित गुलिया (72, सोनीपत, हरियाणा), रोहित दहिया (82, सोनीपत, हरियाणा)।
महिला वर्ग - कीर्ति (55 किलो), मानसी (59), मनीषा (65), बिपाशा (72 किलो, सोनीपत)।