फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Senior Vice President of AAP Haryana said – Delhi Police was working to save Brij Bhushan from the beginning

Haryana: AAP के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बोले- बृजभूषण को शुरुआत से बचाने का काम कर रही थी दिल्ली पुलिस

Thu, 15 Jun 2023 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 11:58 PM IST
सार

आरोप लगाया कि केस को कमजोर बनाने का रास्ता तलाशा जा रहा था। साथ ही कहा कि आप की सरकार ने पंजाब में किसानों के लिए सबसे ज्यादा काम किया। AAP के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा जिला स्तर के बाद अब ब्लॉक व सर्कल स्तर पर संगठन तैयार करेंगे। 

विज्ञापन
Senior Vice President of AAP Haryana said – Delhi Police was working to save Brij Bhushan from the beginning
आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को शहीद भगत सिंह का चित्र भेंट करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि दिल्ली पुलिस लगातार सांसद बृजभूषण को बचाने का काम कर रही थी। केंद्र के अधीन काम करने वाले दिल्ली पुलिस केस को कमजोर करने का रास्ता तलाश करने में जुटी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी अब जिला स्तर के बाद ब्लॉक व सर्कल स्तर पर संगठन तैयार करेगी।

विज्ञापन


वह गुरुवार को सोनीपत में विश्राम गृह में बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सांसद बृजभूषण पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी नहीं होने से साफ था कि दिल्ली पुलिस उसे बचाने में लगी है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आप जिलास्तरीय संगठन के बाद अब ब्लॉक स्तर पर संगठन तैयार करेगी। जल्द ब्लॉक, सर्कल व गांव स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। आप का संगठन मजबूत होता जा रहा है, जिसका असर आगामी चुनावों में दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ढांडा ने बताया कि सोनीपत के राई, सोनीपत, खरखौदा, गोहाना व बरोदा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। जिलास्तर के बाद ब्लॉकस्तर व 5 से 10 गांव जोड़कर एक सर्कल स्तर पर संगठन का गठन किया जाएगा। अगले एक से डेढ़ माह में आप का संगठन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नौ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन कांग्रेस अब तक अपना संगठन तक नहीं बना पाई है। आप नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ खिलाड़ियों के हितों के साथ भी खिलवाड़ किया है। गोहाना की तरह भाजपा की सिरसा रैली भी फ्लॉप शो होगी। 15 आप कार्यकर्ताओं को रैली से पहले नोटिस देना तानाशाही है।


महंगाई में भी नंबर वन हो गया हरियाणा
अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ वर्ष बीत चुके हैं। न सडक़ें बनीं, न विद्यालय व मूलभूत सुविधाएं मिलीं। विद्यालयों व अस्पतालों में अव्यवस्था है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के बाद महंगाई में भी हरियाणा नंबर वन हो गया है। इस मौके पर विमल किशोर, अनिल तुषीर, शहरी जिलाध्यक्ष राजेश सरोहा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र छिक्कारा, सतीश राज देशवाल, मास्टर सतनारायण आंतिल, जयभगवान आंतिल, सूरजभान, मोना सिवाच, सरोजबाला राठी व नवीन गौड़ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed