{"_id":"683763052debad7ad80b4aae","slug":"senior-section-engineer-of-rail-coach-refurbishment-factory-committed-suicide-by-consuming-poison-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137258-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने जहर खाकर दी जान
Thu, 29 May 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के गन्नौर में पुष्प एन्कलेव स्थित भवन जिसके फ्लैट में सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने
- फोटो : स्वयं
गन्नौर। रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने जहर खाकर जान दे दी। उनका शव बसंत विहार में पुष्प एन्क्लेव स्थित फ्लैट का दरवाजा तोड़कर निकाला गया। उनके कमरे से सल्फास की डिब्बी, घुला हुआ पाउडर और रैपर बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर के गांव गंगोह निवासी शुभम मित्तल रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर थे। वह गन्नौर की बसंत विहार कॉलोनी स्थित पुष्प एन्क्लेव के फ्लैट में किराये पर रहते थे।
बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सेक्टर-26 गांधीनगर, गुजरात में प्रबंधक उनके बड़े भाई आकाश मित्तल ने पुलिस को बताया कि भाई शुभम मंगलवार को छुट्टी पर था। वह फ्लैट पर ही था। भाई ने उनसे और मां रेखा रानी से दोपहर 12 बजे से पहले बात की थी। दोपहर के बाद शुभम का परिजनों से फोन पर संपर्क नहीं हो रहा था। शुभम उनकी कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। इस पर उन्होंने उनके सहायक दीपक कुमार को फ्लैट पर भेजा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो डायल 112 को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, तो शुभम जमीन पर मृत पड़ा था। शव के पास सल्फास की डिब्बी, घुला हुआ पाउडर व रैपर भी पड़ा था। कमरे में सल्फास की गंध फैली हुई थी। इसके बाद थाना गन्नौर की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
बुधवार सुबह मौत का पता लगा
रेल कोच फैक्टरी में उनके साथ काम करने वाले साथियों ने बताया की शुभम मंगलवार को छुट्टी पर थे। उन्हें बुधवार सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। घटना पर सभी ने दुख जताया।
बड़े भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
आकाश मित्तल ने थाना गन्नौर में शिकायत देकर शुभम की पत्नी व ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि शुभम की पत्नी व ससुर तीन वर्षों से उनके भाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। मेरठ में एक मुकदमा भी दर्ज करवाया था, जिसमें शुभम, उनकी माता रेखा रानी, उनके व उनकी पत्नी को भी फंसाया गया था। आरोप है कि दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर उनके भाई ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शिकायत पर शुभम की पत्नी व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने जुटाए सबूत
थाना गन्नौर पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया और साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शव को सोनीपत भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।