फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Send obscene messages to the cloth merchant and his relatives

कपड़ा व्यापारी व उसके रिश्तेदारों को भेजे अश्लील मैसेज

Fri, 11 Mar 2022 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Send obscene messages to the cloth merchant and his relatives
बस अड्डा के पास कपड़े का शोरूम चलाने वाले व्यापारी व उसके रिश्तेदारों के पास मोबाइल नंबर से अश्लील मैसेज भेजे गए हैं। इस मैसेज के साथ व्यापारी का मोबाइल नंबर व नाम लिखा गया है। उनके रिश्तेदारों ने उसके पास फोन कर इसकी जानकारी दी। व्यापारी ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस नंबर से मैसेज आए हैं, उस पर कॉल करने पर कोई महिला उठा रही है। हालांकि उसकी भाषा समझ नहीं आ रही है।
विज्ञापन

मंडी क्षेत्र के रहने वाले युवक ने थाना सिविल लाइन पुलिस को बताया कि वह बस अड्डा सोनीपत के पास कपड़े का शोरूम चलाते हैं। बुधवार शाम को वह अपने शोरूम पर थे। इसी दौरान उसके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज देखकर उसे बहुत शर्मिंदा होना पड़ा। अश्लील मैसेज के साथ उसका नाम और मोबाइल नंबर भी लिखा था। मैसेज में अभद्र बातें लिखी गई थीं। इसी बीच उसके चचेरे भाई का फोन आया। उसने भी वही मैसेज उसके पास भेजा, जो उसे पहले ही मिल चुका था। उसने बताया कि कोई आपके नाम से यह अभद्र मैसेज भेज रहा है। इसके बाद उसके कई रिश्तेदारों और दोस्तों के भी फोन आए। उनके पास भी यह अश्लील व अभद्र मैसेज उसके नाम से भेजे गए हैं। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। उसने मैसेज का स्क्रीन शॉट भी पुलिस शिकायत में दिया है। पुलिस ने शिकायत पर भादंसं की धारा 67बी आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मैसेज वाले फोन नंबर पर महिला की आ रही आवाज
व्यापारी ने बताया कि जिस नंबर से उसे मैसेज आया था, उस पर उसने फोन किया था। फोन पर कोई महिला बात कर रही है। हालांकि उसकी भाषा समझ नहीं आ रही है। व्यापारी का आरोप है कि उसकी छवि खराब की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed