फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Selection trials for World Wrestling Championship to be held on September 14-15

Sonipat News: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 14-15 सितंबर को होंगे चयन ट्रायल

Wed, 09 Sep 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Selection trials for World Wrestling Championship to be held on September 14-15
सोनीपत। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में 24 अक्तूबर से 1 नवंबर तक होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने ओलंपिक भार वर्गों के ट्रायल की तारीखें घोषित कर दी हैं। महिला पहलवानों के ट्रायल 14 सितंबर को नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में होंगे। पुरुष फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन के ट्रायल 15 सितंबर को लखनऊ के क्षेत्रीय केंद्र में होंगे।
विज्ञापन

तीनों शैलियों के छह-छह ओलंपिक भार वर्गों में ट्रायल होंगे। फ्रीस्टाइल में 57, 65, 74, 86, 97 और 125 किलोग्राम तथा ग्रीको-रोमन में 60, 67, 77, 87, 97 और 130 किलोग्राम में मुकाबले होंगे। महिला कुश्ती में 50, 53, 57, 62, 68 और 76 किलोग्राम भार वर्ग में ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

फ्रीस्टाइल के 86 और ग्रीको-रोमन के 130 किलोग्राम भार वर्ग में चयन की प्रक्रिया अलग होगी। इन दोनों वर्गों में ट्रायल जीतने वाला पहलवान सीधे विश्व चैंपियनशिप के लिए चुना जाएगा। चालू वर्ष में नेशनल कोचिंग कैंप में अनुशासनहीनता के दोषी पहलवान ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई खेलों के पहलवानों को देना पड़ सकता है अंतिम ट्रायल
2026 एशियाई खेल इसी महीने के अंत में होंगे। ऐसे में एशियाई खेलों के लिए चुने गए कुछ पहलवान विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ऐसी स्थिति में संबंधित भार वर्ग के ट्रायल विजेता को एशियाई खेलों के लिए चुने पहलवान के खिलाफ अंतिम ट्रायल देना पड़ सकता है। इसके बाद ही विश्व चैंपियनशिप के लिए अंतिम चयन होगा।
एक सप्ताह बाद होंगे नॉन-ओलंपिक वर्गों के ट्रायल
डब्ल्यूएफआई के अनुसार नॉन-ओलंपिक भार वर्गों के ट्रायल 14 और 15 सितंबर के करीब एक सप्ताह बाद होंगे। फिलहाल ओलंपिक भार वर्गों पर ध्यान रहेगा।
इन पहलवानों को मिलेगा मौका
2025 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के सभी पदक विजेता।
2026 सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट, गोंडा के सभी पदक विजेता।
2026 अंडर-23 नेशनल चैंपियनशिप, रोहतक के सभी पदक विजेता। अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के लिए चुने पहलवान शामिल नहीं होंगे।
2026 फेडरेशन कप के वे पदक विजेता, जिन्हें इस साल किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। नेशनल कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रहे सभी पहलवान।
2026 अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुने गए सभी पहलवान।
सुबह सात बजे होगा वजन
ट्रायल के दिन सुबह सात बजे वजन होगा। मुख्य कोचों की सिफारिश पर पहले तीन भार वर्गों में एक किलोग्राम और ऊपरी तीन भार वर्गों में दो किलोग्राम की छूट मिलेगी।

पिछला रिकॉर्ड नहीं, ट्रायल प्रदर्शन बनेगा आधार
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि चयन में पहलवानों के पिछले प्रदर्शन को आधार नहीं बनाया जाएगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को भी ट्रायल में प्रदर्शन करना होगा। विश्व चैंपियनशिप की टीम में चयन ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed