{"_id":"698f3b6dcafc7a72dd0d2064","slug":"seeing-action-being-taken-against-banned-single-use-plastic-the-market-was-closed-and-officials-were-surrounded-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149574-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई होते देख बाजार बंद कर अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई होते देख बाजार बंद कर अधिकारियों को घेरा
Fri, 13 Feb 2026 08:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत में दयाल चौक पर दुकान बंद करके प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
सोनीपत। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शहर में अभियान चलाते हुए दयाल चौक के पास प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। पॉलिथीन जब्त करने के साथ 10 हजार से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया।
कार्रवाई के विरोध में दुकानदार दयाल चौक पर बाजार बंद कर सड़क पर उतर आए और अधिकारियों का घेराव किया। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी उमेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर समझाने के बाद दुकानदार रास्ते से हटने को तैयार हुए।
दुकानदारों ने एलान किया है कि वह व्यापारियों की बैठक बुलाकर आगामी रणनीति तय करेंगे।
टीम ने नौ दुकानों पर की जांच
नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर में नौ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे डाले। कार्रवाई के दौरान 80 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया और 95,500 रुपये के चालान काटे गए। अभियान के दौरान टीम ने बाजारों में उन दुकानों को निशाने पर लिया, जहां निर्धारित मानक से कम मोटाई के प्लास्टिक कैरी बैग, प्लास्टिक कटलरी और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं खुलेआम बेची जा रही थीं। जांच में 4 बड़े स्टॉकिस्ट भी चिह्नित हुए। इनमें से 3 के खिलाफ 25-25 हजार रुपये और एक के खिलाफ 10 हजार रुपये का चालान किया गया। शेष प्रतिष्ठानों पर भी नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
व्यापारियों को परेशान करने का आरोप
सोनीपत व्यापार एसोसिएशन के संयोजक विमल किशोर ने कहा कि प्रशासन छोटे दुकानदारों को पॉलिथीन के नाम पर परेशान कर रही है। उनके 25-25 हजार रुपये के जुर्माने किए जा रहे हैं। यह सरासर गलत है। बिना किसी नोटिस या चेतावनी के ही दुकानों में घुस कर बिना किसी रसीद या कानूनी प्रक्रिया के माल को भर कर ले जाते हैं। यदि कार्रवाई करनी है तो पॉलिथीन बनाने वाली फैक्टरियों पर करें। छोटे दुकानदारों के चालान और पॉलिथीन जब्त कर खानापूर्ति क्यों कर रहे हैं।
अधिकारी समझाते रहे व्यापारी डटे रहे
प्रदर्शन के दौरान अधिकारी व्यापारियों को समझाते रहे, लेकिन वह विरोध पर डटे रहे। इसके चलते दयाल चौक से लेकर पुरखास रोड और दूसरी तरफ गीता भवन चौक तक वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक शहर का यातायात प्रभावित रहा। मौके पर कपिल, राजेंद्र बंसल, विशाल, सुभाष, रमेश, ओमप्रकाश, अनिल, मोनू, संजय, विशाल भी मौजूद रहे।
संबंधित दुकानों का होगा लाइसेंस रद्द
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए प्रतिबंधित प्लास्टिक सामान को वैज्ञानिक निस्तारण के लिए नगर निगम कार्यालय में जमा कराया दिया गया है। साथ ही शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत संबंधित दुकानों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
- अजय मलिक, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड