{"_id":"61edb7fca4d3a310297d1e0b","slug":"security-will-be-vigilant-on-republic-day-21-hundred-police-personnel-appointed-sonipat-news-rtk6365216132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर चौकस रहेगी सुरक्षा, 21 सौ पुलिस कर्मी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर चौकस रहेगी सुरक्षा, 21 सौ पुलिस कर्मी नियुक्त
विज्ञापन
सोनीपत। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस कर्मी आने-जाने वालों पर निगरानी रखे हुए हैं। एसपी ने 2100 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में लगा दिया है। विभिन्न चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मचारी व्यवस्था पर बराबर नजर रखे हुए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करते हुए जिले की सीमाओं को भी पूरी तरह सील कर दिया गया। बैरिकड लगाकर जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही थी। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है।
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि एसपी राहुल शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के साथ ही किराएदार व विदेशियों की भी जांच करने को कहा है। पुलिस ने सुरक्षा को बेहतर करने के लिए 2100 जवानों को नियुक्त किया गया है। विभिन्न चौराहों पर 13 अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए हैं। इससे नाकों की संख्या 19 हो गई है। 31 पीसीआर व 73 राइडर को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 26 डॉयल-112 की टीम भी लगातार गश्त कर रही हैं। सोनीपत शहर के साथ ही खंड स्तर पर गन्नौर, गोहाना, खरखौदा में डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
मार्ग भी किया गया परिवर्तित
जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिले में छोटूराम चौक, महलाना रोड निकट शमशान घाट, टी-प्वाइंट महलाना रोड निकट डीसी कॉलोनी, टी-प्वाइंट गढी ब्राहमणान मोड़, सोनीपत गोहाना रोड व हनुमान मंदिर एवं सैनिक रेस्ट हाउस के साथ नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर लगा पुलिस बल इन मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों को मार्ग परिवर्तित करवाकर दूसरे मार्गों से रवाना करेगा।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाणपत्र दिखाने पर होगी एंट्री
गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर केवल उन्हीं लोगों को एंट्री दी जाएगी जिनके पास कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने का प्रमाणपत्र होगा। आम लोगों को पुलिस लाइन के गेट नंबर-2 से प्रवेश मिलेगा। मुख्य द्वार से केवल फ्लैग लगी कारों को प्रवेश करने की अनुमति होगी। आम वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिनी सचिवालय के सामने खाली मैदान में रहेगी। सरकारी गाड़ियों की पार्किंग पुलिस लाइन स्थित बैरक नंबर-2 के साथ होगी।