{"_id":"6930876e8e7aa9ff220790a4","slug":"security-guard-beaten-up-for-stopping-people-from-urinating-in-the-open-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146194-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खुले में लघुशंका करने से रोकने पर सुरक्षाकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खुले में लघुशंका करने से रोकने पर सुरक्षाकर्मी को पीटा
Thu, 04 Dec 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के खरखौदा स्थित सरकारी अस्पताल में मारपीट की घटना की सीसीटीवी फुटेज। स्रोत: पु
- फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
खरखौदा। उपमंडल नागरिक अस्पताल में खुले में लघुशंका करने से रोकना सुरक्षाकर्मी को महंगा पड़ गया। इस दौरान अस्पताल के दो कर्मचारी समेत चार युवकों ने सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर दी। सुरक्षाकर्मी ने मामले की शिकायत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को दी है।
पीड़ित सुरक्षाकर्मी राहुल ने बताया कि मंगलवार देर रात एक कार से निकलकर दो युवक अस्पताल परिसर के इमरजेंसी गेट के सामने खुले में लघुशंका करने लगे। जब उन्होंने ऐसा करने से रोका तो वह गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे।
इस दौरान उनके दो साथी जो स्वास्थ्य विभाग में है मौके पर आ गए। चारों युवकों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज की जांच की तो उसमें चारों युवक सुरक्षाकर्मी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।