फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Second merit list released in ITI, students can get admission till 15th

Sonipat News: आईटीआई में दूसरी मेरिट सूची जारी, विद्यार्थी 15 तक पा सकेंगे दाखिला

Sat, 12 Jul 2025 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Second merit list released in ITI, students can get admission till 15th
फोटो 22- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दा​खिला लेने पहुंचे व
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय (आरडीएसडीई) की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाें (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को द्वितीय मेरिट सूची जारी की गई। सोनीपत आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची में कुल 138 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई। सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 15 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में कुल 5904 सीटों के लिए 9456 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इन 13 आईटीआई में से गांव जुआं स्थित आईटीआई अब मारुति के अधीन चली गई है। शेष 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 4536 सीटों के लिए 8806 युवाओं ने आवेदन किया।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को दूसरी मेरिट सूची जारी की गई। दूसरी मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 15 जुलाई तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। चयनित विद्यार्थियों को जल्द औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत के राठधना रोड स्थित आईटीआई में नए सत्र के लिए 48 विभिन्न ट्रेडों में कुल 1044 सीटें उपलब्ध हैं जबकि दूसरे वर्ष में 516 सीटें तय की गई हैं। सत्र 2025-26 के लिए कुल 1560 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है। दूसरी मेरिट सूची 138 विद्यार्थियों को सीटें दी गई हैं। आईटीआई करने वाली महिलाओं के लिए ट्यूशन फीस माफ की गई है। साथ ही महिलाओं को 1000 रुपये की टूल किट भी निशुल्क प्रदान की जाएगी।
दाखिला लेने में विद्यार्थियों की नहीं रूचि
आईटीआई में जारी दाखिला प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों की रूचि कुछ खास नहीं दिखाई दे रही। जिलेभर की आईटीआई में पहली लिस्ट जारी होने के बाद शामिल विद्यार्थियों में से तकरीबन आधे ही विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। सोनीपत आईटीआई में अब तक पहली मेरिट सूची के तहत 419 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई थी, लेकिन तय समय तक इनमें से केवल 182 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया।

यह रहेगा आगामी शेड्यूल

शेष सीटों की सूची तैयार : 16 जुलाई

सीट विवरण के लिए पोर्टल ओपन : 16 से 19 जुलाई

तीसरी मेरिट सूची जारी : 22 जुलाई

दस्तावेजों का सत्यापन व दाखिला फीस जमा : 27 जुलाई तक
--

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाें में दाखिला प्रक्रिया के तहत दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 15 जुलाई तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के साथ फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। इसके पश्चात प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। -विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed