फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Second largest cow research center of India to be built in Sonipat

Haryana: सोनीपत में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा गो अनुसंधान केंद्र, जमीन की तलाश

Sun, 30 Jul 2023 09:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह नगेश शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
नगेश शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 09:01 AM IST
सार

विहिप हिसार की भूमि पर हरियाणा में गो संरक्षण एवं संवर्धन की रणनीति बनाएगी। विहिप ने गोसेवा में लगे चार विभागों को मिलाकर गोरक्षा विभाग का गठन किया है। हिसार में 16 अगस्त को प्रदेश की पहली बैठक होगी और कार्यकारिणी घोषित होगी।  

विज्ञापन
Second largest cow research center of India to be built in Sonipat
cow - फोटो : istock

विस्तार

हिसार की भूमि पर हरियाणा में गो संरक्षण एवं संवर्धन की रणनीति तैयार की जाएगी। आरएसएस से जुड़े विश्व हिंदू परिषद का गोरक्षा विभाग दूध-दही के राज्य में नए गो अनुसंधान केंद्र और गोशालाएं स्थापित करने पर मंथन कर रहा है। इसके तहत सोनीपत में देश का दूसरा सबसे बड़ा गो अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की तैयारी कर ली गई हैं, जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इन सभी बिंदुओं पर मंथन के लिए 16 अगस्त को हिसार में गोरक्षा विभाग की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।

विज्ञापन


गो संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लंबे समय से कार्य कर रहा है। संघ से जुड़े विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता हरियाणा में विभिन्न गोशालाओं में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हाल ही में विश्व हिंदू परिषद ने गोसेवा में लगे चार विभागों को मिलाकर एक गोरक्षा विभाग तैयार किया है।

विज्ञापन

 

इसके तहत हरियाणा में भी गो संरक्षण एवं संवर्धन पर नई रणनीति के तहत कार्य होगा। प्रदेश में गो अनुसंधान केंद्र और गोशालाएं स्थापित करने की तैयारी है। इसी के तहत सोनीपत में विहिप द्वारा संचालित देश का दूसरा सबसे बड़ा गो अनुसंधान केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए हाईवे किनारे की जमीन की तलाश की जा रही है। इसी तरह हिसार, रोहतक, करनाल, जींद, गुरुग्राम, पानीपत में गोशालाएं स्थापित करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गोरक्षा विभाग की प्रदेश की पहली बैठक हिसार में 16 अगस्त को होगी, जिसमें विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय मंत्री एवं गोरक्षा विभाग के प्रमुख दिनेश उपाध्याय शामिल होंगे। बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।

विश्व हिंदू परिषद के लाखों कार्यकर्ता देशभर में गो संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में लगे हैं। इसी के तहत महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा गो अनुसंधान केंद्र सोनीपत में बनाया जाएगा, जिसके लिए स्थान की तलाश की जा रही है। हरियाणा में गोरक्षा विभाग की पहली बैठक 16 अगस्त को हिसार में होगी, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। अनुसंधान से जुड़े केंद्र तथा गोशालाएं संचालित करने पर भी विचार किया जा रहा है। - दिनेश उपाध्याय, अखिल भारतीय मंत्री, विश्व हिंदू परिषद


गायों की उन्नत नस्लों का होगा संरक्षण
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में कई उन्नत नस्लों की गायें हैं, जिनके संरक्षण और संवर्धन पर कार्य किया जाएगा। इन नस्लों में साहीवाल, राठी, हरियाणवी, कांकरेज, लाल सिंधी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed