{"_id":"6667341ce58f99ba3d0cfb4e","slug":"second-accused-arrested-in-drug-trafficking-case-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119449-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मादक पदार्थ तस्करी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मादक पदार्थ तस्करी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Mon, 10 Jun 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। क्राइम यूनिट गोहाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव नगरिया निवासी सचिन के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सहायक उप निरीक्षक विजेश्ववर ने बताया कि कुछ दिन पहले सूचना के आधार पर खंदराई मोड़ के पास से गांव बुटाना निवासी विजय को 1.850 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अब दूसरे आरोपी सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन