फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SDM took stock of the preparations, inspected the parade

Sonipat News: एसडीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, किया परेड का निरीक्षण

Sat, 25 Jan 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
SDM took stock of the preparations, inspected the parade
फोटो 28- सोनीपत के गोहाना में ढींगड़ा स्टेडियम में परेड का निरीक्षण करती एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय।
गोहाना। शहीद मदनलाल ढींगडा स्टेडियम में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में विद्यार्थियों की तैयारियां झलकी। शुक्रवार को गोहाना की एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व परेड का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। एसडीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह शहीद मदन लाल ढींगडा स्टेडियम में मनाया जाएगा। जिसमें मुख्यातिथि सोनीपत के विधायक निखिल मदान होंगे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार अभिमन्यु, बीईओ अनिल श्योराण, प्राचार्य सुशील बंसल, डीईपी लक्ष्मण सिंह व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर खरखौदा में होने वाले उपमंडलस्तरीय समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को शहर की अनाजमंडी में विद्यार्थियों सहित पुलिस की टुकड़ी ने अपनी तैयारियां दिखाई। तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार अशोक कुमार व बीईओ सुजाता खत्री ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम प्रस्तुतियों की बारीकियों से अवगत करवाया। पुलिस की टुकड़ी, एनसीसी कैडेट्स के बेहतर कदमताल को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए, ताकि गणतंत्र दिवस पर बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

फोटो 28- सोनीपत के गोहाना में ढींगड़ा स्टेडियम में परेड का निरीक्षण करती एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय।

फोटो 28- सोनीपत के गोहाना में ढींगड़ा स्टेडियम में परेड का निरीक्षण करती एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed