{"_id":"65e623cae03fb385710b4754","slug":"sdm-investigated-sealed-factories-in-big-industrial-area-one-found-open-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114802-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसडीएम ने की बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सील की गई फैक्टरियों की जांच, एक खुली मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसडीएम ने की बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सील की गई फैक्टरियों की जांच, एक खुली मिली
Tue, 05 Mar 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सील की गई फैक्टरियों की जांच के लिए गठित की गई टीम एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची। जांच के दौरान छह में से पांच फैक्टरियां सील पाई गई, जबकि एक फैक्टरी चलती हुई पाई गई।
जांच में सामने आया कि फैक्टरी प्रदूषण विभाग की ओर से जारी की गई अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की वजह से दोबारा खोली गई है। इस पर एसडीएम ने फैक्टरी संचालक को एनओसी लेकर उनके कार्यालय में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर के नेतृत्व में बिजली निगम के एक्सईएन अश्वनी कौशिक के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की टीम बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची। टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में उन छह फैक्टरियों की जांच की, जिन्हें प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने पर सील किया जा चुका था। इस दौरान एक फैक्टरी खुली हुई पाई गई। जिस पर एसडीएम निर्मल नागर टीम के साथ फैक्टरी में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से जवाब तलब किया। इस दौरान सामने आया कि फैक्टरी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी की गई एनओसी की वजह से दोबारा खोली गई है। एसडीएम निर्मल नागर ने फैक्टरी संचालक को एनओसी सहित कार्यालय में प्रस्तुत होने के आदेश दिए हैं।
प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को नोटिस
सील की गई फैक्टरियों की जांच के लिए गठित टीम में प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को उपस्थित होना था, लेकिन उन्होंने खुद उपस्थित होने के बजाय अपने एसडीओ रविंद्र यादव को भेज दिया। इस पर एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने क्षेत्रीय अधिकारी को नाेटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कामी रोड पर खुली फैक्टरियों की मांगी जानकारी
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण करने से पहले एसडीएम ने अपने कार्यालय में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कामी रोड पर एक फैक्टरी की काफी शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को फैक्टरी की जांच करने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कामी रोड पर खुल चुकी सभी फैक्टरियों की एनओसी व अन्य कागजात उन्हें प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।