{"_id":"6777eddd19c26eda0a0aaa83","slug":"sdm-falls-ill-no-confidence-motion-meeting-against-vice-president-of-nagar-palika-postponed-sonipat-news-c-197-1-snp1002-130276-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसडीएम हुए बीमार, नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसडीएम हुए बीमार, नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बैठक स्थगित
Fri, 03 Jan 2025 07:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर में उपायुक्त को भेजी गई पत्र की प्रति दिखाकर कोष जताते पार्षद। संवाद
गन्नौर। नगरपालिका उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। एसडीएम मनीष कुमार फोगाट के अचानक बीमार होने से वह बैठक में नहीं पहुंचे, जिससे बैठक नहीं हो पाई। बैठक में 17 में से 14 पार्षद उपस्थित रहे। उन्होंने एसडीएम की लंबे समय तक प्रतीक्षा की, उनके नहीं आने से नाराज पार्षदों ने नगरपालिका के बाहर नारेबाजी की।
बैठक में पहुंचे पार्षदों का आरोप है कि प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते बैठक नहीं होने दे रहा। वह दो बार एसडीएम से मिले थे। उन्होंने बैठक में पहुंचने का आश्वासन भी दिया था, अचानक बिना किसी सूचना के वह बैठक में नहीं पहुंचे। पार्षदों ने गंगाजल लेकर प्रण किया कि वह नगरपालिका उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा के खिलाफ एकजुट रहेंगे और उन्हें हटा कर एक निष्पक्ष पार्षद को नगरपालिका का उपाध्यक्ष बनाएंगे।
पार्षदों ने पालिका सचिव पवित्र गुलिया के माध्यम से उपायुक्त को शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि एसडीएम राजनीतिक व्यक्तियों के साथ साजबाज हो कर बैठक में नहीं आए। इस दौरान वार्ड 1 के पार्षद सचिन कुमार, वार्ड 2 से कृष्ण लाल, वार्ड 5 से ममता पांचाल, वार्ड 6 से अजय सरोहा, वार्ड 7 से अंकित त्यागी, वार्ड 8 से विकास, वार्ड 9 से संगीता त्यागी, वार्ड 10 से राखी, वार्ड 11 से सतबीर शर्मा, वार्ड 12 से सोनिया शर्मा, वार्ड 13 से राजेश शर्मा, वार्ड 15 से शिवानी जैन, वार्ड 16 से नरेश वर्मा व वार्ड 17 से शमशेर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाई कोर्ट में करेंगे अपील
वार्ड 2 के पार्षद अधिवक्ता कृष्ण लाल व वार्ड 11 के पार्षद अधिवक्ता सतबीर शर्मा ने बताया कि 20 नवंबर को नगर पालिका के 17 में से 13 पार्षदों ने उपायुक्त को नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। जिस पर चर्चा व बैठक के लिए तारीख निर्धारित नहीं करने पर उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की थी। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 13 दिसंबर निर्धारित की। इस बैठक के 15 दिन बाद 29 दिसंबर को प्रशासन की तरफ से अविश्वास बैठक की जानी थी, लेकिन प्रशासन ने इसे बढ़ा कर 3 जनवरी कर दिया था। शुक्रवार को इस मामले में बैठक होनी थी, लेकिन एसडीएम ने नहीं पहुंच कर हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना की है। वह अब हाई कोर्ट में आदेशों की अवमानना करने पर अपील करेंगे।