फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SDM angry after seeing incomplete cleaning of drain

Sonipat News: ड्रेन की अधूरी सफाई देख एसडीएम नाराज

Fri, 20 Jun 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 20 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
SDM angry after seeing incomplete cleaning of drain
गन्नौर। बारिश के मौसम के मद्देनजर एसडीएम प्रवेश कादियान ने मंगलवार को शेखपुरा गांव के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर छह का निरीक्षण किया। उनको कुछ स्थानों पर ड्रेन की सफाई अधूरी मिली। इस पर वह नाराजगी जताते हुए नहरी विभाग के अधिकारियों को छह दिन में ड्रेन की पूरी सफाई करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने साफ कहा कि बारिश से पहले ड्रेनों की समय रहते सफाई होनी जरूरी है, ताकि जलभराव की स्थिति न बने। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ड्रेन की सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद एसडीएम प्रवेश कादियान ने अपने कार्यालय में नगर पालिका, जनस्वास्थ्य विभाग और खंड विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ बचाव कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में नालों और सीवर की सफाई जल्द पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। वह स्वयं सफाई कार्य का निरीक्षण करेंगे। यदि कहीं सफाई अधूरी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed