फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Screws on those who spread pollution: 141 vehicles that have completed the deadline seized

प्रदूषण फैलाने वालों पर शिंकजा : समय सीमा पूरी कर चुके 141 वाहन सीज

Fri, 19 Nov 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Screws on those who spread pollution: 141 vehicles that have completed the deadline seized
सामान्य अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी भीड़। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है। जिसके बाद पुलिस व परिवहन विभाग ने प्रदूषण बढ़ा रहे वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। समय सीमा पूरी कर चुके डीजल-पेट्रोल वाहनों पर कड़ाई से शिकंजा कसा जा रहा है। दोनों विभागों की टीमों ने अभियान के तहत अब तक ऐसे 141 वाहनों को जब्त किया है। वहीं 13 प्रदूषण जांच केंद्रों का रिकॉर्ड भी खंगाला गया है।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है। दस साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को प्रदूषण फैलाने का मुख्य कारण माना जा रहा है। ऐसे वाहनों को सीज करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी लगातार वाहनों की जांच कर रहे हैं। 14 नवंबर से जारी अभियान के तहत परिवहन विभाग ने प्रदूषण फैलाने वाले 162 मालवाहक वाहनों के चालान किए हैं। इनसे 34 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया है। परिवहन विभाग ने रेत, बदरपुर व अन्य सामान को लेकर जाने वाले वाहनों पर तिरपाल ढकना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

चार दिन में पुलिस की तरफ से 59 पेट्रोल व 47 डीजल वाहनों को जब्त किया गया है। जिसमें वीरवार को 12 वाहन जब्त किए गए हैं। साथ ही 33 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही परिवहन विभाग करीब 35 वाहनों को जब्त कर चुका है। दोनों विभाग इस अभियान को लगातार जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक स्तर पर है वायु गुणवत्ता सूचकांक
जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर पर है। वीरवार को एक्यूआई 283 दर्ज किया गया। वहीं पीएम-10 का स्तर 421 व पीएम-2.5 का स्तर 363 रहा। कार्बन मोनोऑक्साइड 65 पर रहा।
प्रदूषण जांच केंद्रों पर खंगाला रिकॉर्ड
परिवहन विभाग की तरफ से प्रदूषण जांच केंद्रों पर भी जांच की गई। दो दिन में 13 केंद्रों की जांच कर वहां रिकॉर्ड खंगाला गया है। उन्हें सभी मानक पूरे करने वाले वाहनों को प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही गड़बड़ी मिलने पर सीज करने की चेतावनी दी गई है।
सात किसानों के किए चालान
हरसेक की तरफ से जारी की गई लोकेशन के तहत सोनीपत व गन्नौर में सात स्थानों पर फसलों के अवशेष को आग लगी बताई गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए किसानों पर जुर्माना किया गया है। गोहाना में पांच स्थानों पर आग लगी है।
अस्पताल में सांस के 130 से अधिक मरीज पहुंच रहे
प्रदूषण बढ़ने के साथ ही अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जिला अस्पताल में रोजाना 130 से 140 मरीज पहुंच रहे है। डॉ. शैलेंद्र राणा ने बताया कि लोगों को प्रदूषण से बचकर रहने, मास्क लगाने, पानी ज्यादा पीने, सुबह-शाम गुनगुना पानी पीने और हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जा रही है।

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों को जिले में नहीं चलने दिया जाएगा। विभाग की टीम पुलिस के साथ मिलकर लगातार कार्रवाई कर रही है। बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई करने वाले वाहनों को ढककर चलना अनिवार्य किया गया है। -मानव मलिक, जिला परिवहन अधिकारी, सोनीपत

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच कर चालान करते पुलिस टीम।

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच कर चालान करते पुलिस टीम।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed