{"_id":"666b2bd670e082f9ad01b9ce","slug":"screams-came-out-after-seeing-the-dead-bodies-of-the-young-brothers-the-elder-brother-became-unconscious-sonipat-news-c-17-rtk1042-442850-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जवान भाइयों के शव देख निकलीं चीखें, बड़ा भाई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जवान भाइयों के शव देख निकलीं चीखें, बड़ा भाई बेहोश
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। जनपद सोनीपत के थाना कुंडली क्षेत्र में फिरोजाबाद के दो सगे भाइयों की सीवर टैंक की सफाई करते समय मौत हो गई। वह दोनों दो महीने पहले ही काम करने के लिए सोनीपत गए थे। दोनों के शव बृहस्पतिवार को गांव पहुंचे तो परिजनों की चीखें निकल पड़ीं। दो युवा भाइयों के शव देखकर बड़ा भाई बेहोश होकर गिर गया। पूरे गांव में मातम छा गया। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गडौरा निवासी संजय (27) और अंकुश (22) दोनों सगे भाई थे। दोनों अपने परिवार का गुजारा करने के लिए 2 महीने पहले ही सोनीपत गए थे। संजय पैर से दिव्यांग था। बुधवार को सोनीपत के नॉर्थ प्वाइंट पैकिंग फैक्टरी में सीवर टैंक की सफाई करने के लिए गए थे। टैंक में उतरते समय गैस बनने के कारण दोनों की मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी सोनीपत पहुंच गए। अंकुश की पत्नी तीन माह की गर्भवती है। रो-रोककर उसका बुरा हाल था। संजय के दो बच्चे हैं। गांव के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले थे।