फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scramble with Vigilance team of Electricity Corporation went to give notice

Sonipat News: नोटिस देने गई बिजली निगम की विजिलेंस टीम से हाथापाई

Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Scramble with Vigilance team of Electricity Corporation went to give notice
खरखौदा। मटिंडू मार्ग पर एक घर में नोटिस देने गई बिजली निगम की विजिलेंस टीम के साथ हाथापाई करने के साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। विजिलेंस टीम की तरफ से खरखौदा थाने में मुकदमा कराया गया है।
विज्ञापन


वीरवार को रोहतक से सिंचाई एवं बिजली निगम विजिलेंस की टीम खरखौदा निवासी सनवर को एक मामले में नोटिस देने आई थी। आरोप है कि सनवर ने टीम को घर के बाहर खड़ा देख अपने घर के अंदर जाकर खुद ही अपना सिर फोड़ लिया और टीम पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। इसी बीच आरोपी की मां भी मौके पर आ गई और दोनों ने मिलकर टीम में शामिल पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने के साथ उनके साथ मारपीट की। वही दोबारा घर पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। विजिलेंस टीम की अगुवाई कर रहे एसआई सतीश ने खरखौदा थाने में मामले को लेकर शिकायत देते हुए मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


मामले को लेकर शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गहनता से जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed