{"_id":"585042324f1c1bdd5d64a0ab","slug":"scramble-for-cash-forged-dismantled-counter-sonipat-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के लिए मारामारी, उखाड़ी काउंटर की जाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के लिए मारामारी, उखाड़ी काउंटर की जाली
ब्यूरो/ अमर उजाला, खरखौदा
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
टूटी हुई जाली को देखते तहसीलदार।
- फोटो : sonipat
शहर के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में मंगलवार को लोग आक्रोशित हो गए और अपना रोष जाहिर करते हुए कैशियर के काउंटर पर लगी जाली को ही खींचकर उखाड़ दिया।
इससे काफी समय कैश वितरण का काम रोक दिया। कैशियर काउंटर की जाली उखड़ते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई। बैंक शाखा कैशियर ने आनन-फानन में कैश को संभाला और मामले की शिकायत बैंक प्रबंधक कर्मबीर को दी। इसके बाद मामला पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार शिव कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलवाकर वहां पर उपस्थित भीड़ को बैंक से बाहर करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।
बता दें कि बैंक मैनेजर ने भीड़ अधिक होने के कारण फैसला लिया था कि कैशियर एक घंटा अधिक पैसा वितरण करेगा, लेकिन बैंक में इस घटना के बाद मैनेजर ने इस फैसले को वापस ले लिया।