फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scooty riding father crushed by truck, daughter injured

स्कूटी सवार पिता को ट्रक ने कुचला, बेटी जख्मी

Thu, 25 Mar 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Scooty riding father crushed by truck, daughter injured
कुंडली। गांव नाथूपुर के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। दिल्ली के केशवपुरा कर रहने वाला मनमोहन सोनीपत से बीटेक करने वाली बेटी को कॉलेज से डिग्री दिलावर वापस दिल्ली लौट रहा था। पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के केशवपुरा कर रहने वाला मनमोहन अपनी बेटी भावना के साथ स्कूटी से सोनीपत के एक कॉलेज में आया था। कॉलेज से बेटी को बीटेक की डिग्री दिलाने के बाद दोनों दिल्ली जा रहे थे। नाथूपुर गांव में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय के सामने एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक चालक मनमोहन के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। वहीं भावना दूसरी दिशा में गिरकर घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोनीपत के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed