फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scooty rider couple killed in collision with Punjab Roadways bus on NH-44

Sonipat: NH-44 पर पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती की मौत, दिल्ली से दवा लेने जा रहे थे सोनीपत

Sat, 08 Oct 2022 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 09:14 PM IST
सार

सेवानिवृत्त शिक्षक और उनकी पत्नी दिल्ली से सोनीपत दवा लेने जा रहे थे। गांव नांगल खुर्द फ्लाईओवर के पास हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक भाग गया। 

विज्ञापन
Scooty rider couple killed in collision with Punjab Roadways bus on NH-44
थाने में लाकर खड़ी की गई बस व स्कूटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के मुरथल में नेशनल हाईवे-44 पर गांव नांगल खुर्द फ्लाईओवर के पास पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त शिक्षक व उनकी पत्नी की मौत हो गई। दोनों दिल्ली से स्कूटी पर सवार होकर सोनीपत दवा लेने आ रहे थे। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया।

विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस व स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दिल्ली के मोहम्मदपुर निवासी उमाकांत ने बताया कि पिता राकेश रंगा (60) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। मां कमलेश (48) बीमार रहती थीं। उनका इलाज सोनीपत के एक अस्पताल में चल रहा था। पिता राकेश कुमार व मां कमलेश शनिवार को स्कूटी पर सवार होकर सोनीपत दवा लेने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonipat: सौतेली बेटी से दुष्कर्म का प्रयास और अश्लीलता करने के दोषी को आजीवन कारावास, 70 हजार रुपये जुर्माना

वह बहालगढ़ की बजाय मुरथल से सोनीपत की तरफ जाते थे। जब वह नांगल खुर्द फ्लाईओवर से आगे निकले तो पीछे से पंजाब रोडवेज की बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे पिता राकेश व मां कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शव सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिए।


दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गई। मुरथल थाना पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। राकेश व कमलेश के पास एक बेटा व एक बेटी है। दंपती की मौत के बाद दोनों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की पेंशन से घर का खर्च चल रहा था।  

नांगल खुर्द के पास पंजाब रोडवेज की बस ने दिल्ली से सोनीपत की तरफ आ रहे स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed