{"_id":"61bf90a804ba660ebd41f2b2","slug":"schools-from-vi-to-12th-will-open-from-today-after-17-days-sonipat-news-rtk6332349158","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 दिन बाद सोमवार से खुलेंगे जिले के स्कूल, छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी ही आ सकेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 दिन बाद सोमवार से खुलेंगे जिले के स्कूल, छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी ही आ सकेंगे स्कूल
विज्ञापन
दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए 17 दिन से बंद चल रहे जिले के स्कूलों में सोमवार से रौनक लौटेगी। हालांकि सरकार ने अभी छठी से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को ही खोलने के लिए हरी झंडी दी है। स्कूल खुलने की मिली छूट के बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों व निजी स्कूल संचालकों ने राहत की सांस ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं भी जल्द शुरू की जाएंगी।
दिवाली के बाद दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था। वातावरण में स्मॉग की चादर सी बन गई थी, जिसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगा था। लगातार प्रदूषित होती जा रही हवा को देखते हुए 14 नवंबर को सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद व झज्जर में सभी राजकीय व निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। विद्यार्थियों की प्रभावित हो रही पढ़ाई व निजी स्कूलों की मांग पर 29 नवंबर को स्कूल खोल दिए थे। प्रदूषण के स्तर में सुधार न होने पर महज पांच दिन बाद तीन दिसंबर को दोबारा स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए। उसके बाद से अब तक स्कूल बंद चल रहे हैं। वायु गुणवत्ता स्तर में सुधार को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने 20 दिसंबर से स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए हैं। 17 दिन बाद सोमवार से स्कूलों में फिर कक्षाएं लगनी शुरू होंगी।
आज से नए समयानुसार लगेंगी कक्षाएं
शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को खोलने के साथ ही समय में भी बदलाव किया है। सोमवार से सभी स्कूल नए समयानुसार लगेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। सोमवार से विद्यार्थियों के लिए स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर बाद 2 बजे तक रहेगा। जबकि अध्यापकों के लिए यह समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक रहेगा। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए ही स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
यह बोले स्कूल संचालक
अब बेहतर तरीके से हो सकेगी पढ़ाई
प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण करीब एक महीने से स्कूल बंद हैं। बीच में केवल 5 दिन ही खुले थे, उन दिनों में विद्यार्थियों की संख्या कम ही रही। अब छठी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोलने की अनुमति मिली है। नियमित कक्षाएं लगने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बेहतर तरीके से करवाई जा सकेगी। अवकाश की समयावधि में भी अध्यापकों ने ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं जारी रखीं, ताकि अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। अब स्कूल खुलने पर विद्यार्थी ऑफलाइन माध्यम से कक्षाएं लगा सकेंगे।
- दिलबाग सिंह खत्री, चेयरमैन, साउथ पॉइंट स्कूल
--
किसी भी संस्था के लिए विद्यार्थियों का स्कूल आना बेहद आवश्यक होता है, क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई कभी भी ऑफलाइन पढ़ाई की कमी को पूरा नहीं कर सकती। ऑफलाइन माध्यम से विद्यार्थी बेहतर तरीके से किसी भी विषय का ज्ञान प्राप्त कर सकता है। हालांकि अध्यापकों ने अवकाश के दौरान भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया है, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। सोमवार से छठी से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल खुल गए हैं। अभी पहली से पांचवीं तक कक्षाएं नहीं लगेंगी।
- वीरेंद्र कुमार बंसल, प्रबंधक, शिवा शिक्षा सदन
--
प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण बंद चल रहे जिले के स्कूलों को सोमवार से खोलने की अनुमति मिल गई है। स्कूलों मेें अब छठी से 12वीं कक्षा तक की ऑफलाइन कक्षाएं लगेंगी। अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई बेहद प्रभावित रही है, हालांकि अध्यापकों ने ऑनलाइन माध्यम से कमी को पूरा करने का प्रयास किया है। ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं लगाने के दौरान सभी विद्यार्थी जुड़ नहीं पाते। अब ऑफलाइन कक्षाओं में विद्यार्थी बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे।
- दीपक कुमार, प्रबंधक, सरस्वती शिक्षा संस्थान
--
वर्जन
बढ़ते प्रदूषण के कारण बंद चल रहे स्कूल 20 दिसंबर से खुलेंगे। अभी छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी ही स्कूल आ सकेंगे। पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे। सोमवार से स्कूलों का समय भी बदला गया है। विद्यार्थियों के लिए यह समय सुबह 10 से दोपहर बाद 2 बजे तक रहेगा। हालांकि अध्यापकों के लिए यह समय सुबह 9:30 से दोपहर बाद 2:30 बजे तक रहेगा।
- प्रोमिला भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत