फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   School heads will be held accountable if student numbers decrease: DEO

छात्र संख्या घटने पर स्कूल मुखिया होंगे जवाबदेह : डीईओ

Fri, 28 Mar 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
School heads will be held accountable if student numbers decrease: DEO
सोनीपत के एक निजी विद्यालय में आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर में स्कूल ​मु​खियाओं को संबो​धित करते ज
सोनीपत। शहर के एक निजी विद्यालय में वीरवार को स्कूल मुखियाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया रहे। उन्होंने स्कूल मुखियाओं को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल में विद्यार्थी संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि शिक्षा सत्र खत्म होने पर अक्सर विद्यार्थी अपने स्कूल को बदलते हैं। ऐसे में विभिन्न कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों का आगामी कक्षा में दाखिला करना स्कूल मुखिया की जिम्मेदारी रहेगी। किसी स्कूल में विद्यार्थी संख्या कम हुई तो स्कूल मुखिया को इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन

कार्यशाला में विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकरण करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। स्कूल मुखियाओं को स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताएं। सहायक परियोजना समन्वय ने समग्र शिक्षा की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना, बीईओ सुजाता खत्री, मंजू गर्ग, योगेशचंद्र, आजाद सिंह, अनिल श्योराण, एपीसी अतर सिंह, अमित भनवाला, रूपेंद्र पूनिया, एफएलएन के जिला समन्वयक मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed