{"_id":"661ec4cd0fcbd55bc10f1110","slug":"school-bus-driver-reaching-hospital-to-get-medical-fitness-certificate-sonipat-news-c-197-1-snp1003-116932-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे स्कूल बस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे स्कूल बस चालक
Wed, 17 Apr 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे विभिन्न
खरखौदा। महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए हादसे के बाद स्कूलों बसों को लेकर प्रशासन की तरफ से सख्ती बरती जा रही है। इस बीच शहर व ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में स्कूल बस चालक अपना मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी के तहत 15 नंबर कालम में बस चालक की मेडिकल फिटनेस संबंधित जानकारी मांगी गई है, जिसे लेकर अब स्कूल बस चालक अपना मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं।
खरखौदा खंड में दो दिन से खंड शिक्षा अधिकारी सुजाता खत्री के नेतृत्व में स्कूल बसों की जांच की जा रही है। प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए स्कूल बसों के चालक अपना मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उपमंडल सरकारी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। शिक्षा विभाग ने सुरक्षित वाहन पाॅलिसी के तहत जो रिकाॅर्ड स्कूलों से मांगा है, उसमें स्कूल संचालक को अपनी बसों के चालक का मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र भी सौंपा जाना है। अस्पताल में दो दिन के अंदर 60 चालकों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनाए जा चुके हैं।