फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Schedule of admission in postgraduate classes released, registration from 12th

Sonipat News: स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी, पंजीकरण 12 से

Thu, 04 Jul 2024 09:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jul 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
Schedule of admission in postgraduate classes released, registration from 12th
सोनीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक के बाद अब स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत महाविद्यालयों में 12 जुलाई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होकर 25 जुलाई तक चलेगी। वहीं 15 से 27 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके उपरांत 30 जुलाई को पहली वरीयता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में चल रही दाखिला प्रक्रिया के साथ ही अब उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला का भी शेड्यूल जारी कर दिया है। दाखिले का शेड्यूल जारी होने से विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। 30 जुलाई को जारी की जाने वाली पहली वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थी 02 अगस्त तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकेंगे। दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर तक करते प्रोविजिनल सूची का इंतजार
महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीरवार को पहली प्रोविजिनल सूची जारी की जानी थी। दोपहर तक विद्यार्थी प्रोविजिनल सूची का इंतजार करते रहे, लेकिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से सूची जारी नहीं की गई थी। अब शुक्रवार को पहली फाइनल वरीयता सूची जारी की जाएगी। इसमें शामिल विद्यार्थियों को अपना दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए 9 जुलाई तक का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दाखिले का यह रहेगा शेड्यूल
-महाविद्यालयों की तरफ से दी जाएगी सीटों व फीस की जानकारी : 09 से 11 जुलाई
-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया : 12 से 25 जुलाई

-विद्यार्थी आवेदन में संशोधन कर सकेंगे : 12 से 25 जुलाई

-दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन : 15 से 27 जुलाई



प्रथम चरण की काउंसिलिंग
-पहली वरीयता सूची जारी : 30 जुलाई
-वरीयता सूची के तहत फीस जमा करवाने की तिथि : 30 जुलाई से 02 अगस्त



द्वितीय चरण की काउंसिलिंग
-प्रथम चरण में वंचित विद्यार्थियों की फिजिकल काउंसिलिंग : 05 अगस्त
-पंजीकरण के लिए दोबारा खोला जाएगा पोर्टल : 06 अगस्त
-100 रुपये विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसिलिंग : 07 से 13 अगस्त

-100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसिलिंग : 14 से 23 अगस्त


दाखिले के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पहले पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा। पोर्टल पर पंजीकरण नहीं होने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा।




वर्जन
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत पंजीकरण प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई तक चलेगी। दस्तावेजों की जांच के उपरांत 30 जुलाई को पहली वरीयता सूची जारी की जाएगी।
डॉ. नरेंद्र खत्री, प्राचार्य, छोटूराम आर्य महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed