फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scary dengue... 50 patients found in two days

डरावना हुआ डेंगू... दो दिन में मिले 50 मरीज

Fri, 15 Oct 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Scary dengue... 50 patients found in two days
जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में डेंगू का डंक लगातार बढ़ रहा है। दो दिन में मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां व जिला अस्पताल की डेंगू लैब से आई रिपोर्ट में 50 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 93 तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में डेंगू वार्ड 8 से बढ़ाकर 16 बेड का कर दिया है और मरीजों के उपचार के लिए दो फिजिशियन की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां व जिला अस्पताल की डेंगू लैब में बुखार पीड़ित मरीजों के ब्लड सैंपल लगातार भेजे जा रहे हैं। विभाग की दोनों लैब से जिला मलेरिया कार्यालय में 50 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुधवार रात 30 मरीजों और वीरवार दोपहर बाद 20 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के चलते स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आए हैं। डेंगू को नियंत्रित करने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को डोर-टू-डोर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर डेंगू वार्ड में बढ़ाए बेड
जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 93 तक पहुंच गया है। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में 46 मरीज भर्ती हैं। बढ़ती मरीजों की संख्या को देते हुए जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू वार्ड 8 से बढ़ाकर 16 बेड का कर दिया है। साथ ही अस्पताल में आठ मरीज भर्ती हैं। चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ की देखरेख में डेंगू मरीजों का इलाज किया रहा है। पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान ने भी डेंगू वार्ड का निरीक्षण करके व्यवस्था भी देखी, साथ ही उन्होंने मेडिकल स्टाफ को डेंगू मरीजों के उपचार में कोताही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 से ज्यादा टीमें डोर-टू-डोर सर्वे में जुटीं
जिन रिहायशी इलाकों में डेंगू के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, उनमें विभाग की ओर से मेडिकेटिड मच्छरदानियां वितरित की जा रही हैं। विभाग की ओर से शहरी इलाकों में ऐसी कई कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है, जहां डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। इन कॉलोनियों में ब्रीडिंग जांच टीमें भी लगातार काम कर रही हैं। कॉलोनी के हर घर में कूलर, गमले, पुराने टायरों समेत उन सभी जगहों को चेक किया जा रहा है। जहां डेंगू मच्छर के पनपने की पूरी आशंका होती है, वहां पर विभाग की ओर से दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है। इसी तरह गांवों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार पहुंच रही हैं और लोगों के ब्लड सैंपल ले रही हैं।
अस्पताल में सर्वर डाउन, रजिस्ट्रेशन काउंटर व ओपीडी में लगी रहीं लंबी लाइनें
जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को सर्वर डाउन होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उपचार के लिए घंटों लाइनों में इंतजार करना पड़ा। मरीज दिनभर अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी व लैब के बाहर लंबी लाइनों में लगे रहे। वायरल बुखार व डेंगू का प्रकोप की वजह से अस्पताल में रोजाना ओपीडी 1400 से लेकर 1500 तक पहुंच गई है। सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रहीं। वहीं लैब में टेस्ट प्रक्रिया धीमी होने के कारण मरीजों को निजी लैब में जाने पर मजबूर होना पड़ा।
मरीजों के उपचार के लिए दो फिजिशियन की ड्यूटी लगाई
जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड में मरीजों के उपचार के लिए फिजिशयन की ड्यूटी लगा दी है। एक फिजिशियन की सुबह की शिफ्ट व दूसरी की शाम की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। रात के समय मरीजों की अगर तबीयत खराब होती है तो चिकित्सक को फोन करके घर से बुलाया जाएगा।
वर्जन
मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर अस्पताल में डेंगू वार्ड में 16 बेड कर दिए हैं। 8 मरीजों को भर्ती कर रखा है। वहीं आवश्यकता पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी। सुबह से यूपीएस खराब होने के कारण सर्वर डाउन की समस्या आई थी। अब मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

- डा. जयभगवान जाटान, पीएमओ जिला नागरिक अस्पताल।
वर्जन
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 93 तक पहुंच गई है। महिला मेडिकल कॉलेज में 46 मरीज व जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में आठ मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर बुखार पीड़ित मरीजों के सैंपल ले रही हैं।
- डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed