{"_id":"68ffc85cf0cf0931c7086910","slug":"scada-will-provide-information-about-malfunctioning-street-lights-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144383-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चालू स्ट्रीट लाइट खराब होने की जानकारी देगा स्काडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चालू स्ट्रीट लाइट खराब होने की जानकारी देगा स्काडा
Tue, 28 Oct 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 47: सोनीपत के मुरथल जीटी रोड के पास खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगाता ठेकाकर्मी। संवाद
सोनीपत। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से स्ट्रीट लाइटों को सीधे विभाग से ही सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्विजिशन (स्काडा) सिस्टम से संचालित किया जाएगा।
इससे किसी भी क्षेत्र में चालू स्ट्रीट लाइट अगर खराब होकर बंद हो जाती है तो लोगों को अलग से शिकायत दर्ज नहीं करानी होगी बल्कि कार्यालय में लगी स्काडा स्क्रीन पर सीधे पता चल जाएगा कि किस क्षेत्र की कौन से स्ट्रीट लाइट खराब है।
सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्विजिशन (स्काडा) सिस्टम इंस्टॉल करने के लिए एसएमडीए की ओर से 1.25 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद स्काडा सिस्टम इंस्टॉल करने का काम शुरू होगा। वर्तमान समय में स्ट्रीट लाइट खराब होने की स्थिति में लोगों की ओर से नगर निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज करा दी जाती है। कई बार इसे ठीक करने में समय लग जाता है। अब ऐसा नहीं होगा। सेंट्रल कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) पैनल को एलईडी लाइटों के ऊपर लगाकर इन्हें सीधे स्काडा कक्ष से जोड़ा जाएगा। यहीं से सभी स्ट्रीट लाइटों को बंद चालू किया जा सकेगा। अगर कोई लाइट खराब होती है तो वह सीधे स्काडा स्क्रीन पर दिखेगी। स्काडा सिस्टम शुरू होने के बाद सड़कों पर अंधेरे से मुक्ति मिलेगी।