{"_id":"6962a540b31a284623054bf3","slug":"sc-and-bc-community-will-field-its-candidates-in-the-corporation-elections-satyapal-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147997-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगा एससी और बीसी समाज : सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगा एससी और बीसी समाज : सत्यपाल
Sun, 11 Jan 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12. कबीरपुर स्थित सैनी भवन में हुई बैठक के दौरान मौजूद एससी और बीसी समाज के लोग। स्रोत: स
सोनीपत। कबीरपुर स्थित सैनी भवन में शनिवार को एससी और बीसी समाज की बैठक हुई। मुख्य अतिथि हरियाणा योगी-जोगी समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल योगी ने कहा कि समाज अब संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करेगा। इस मुहिम को आगे चलकर प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।
सत्यपाल योगी ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहकर आगे आना होगा। आयोजक हरियाणा प्रदेश जोगी समाज के अध्यक्ष सुरेश जोगी ने कहा कि आने वाले समय में तीन नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में एससी और बीसी समाज को चाहिए कि वह अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोनीपत में भी इस संगठन का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा और हर वार्ड में समाज के उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता रामदिया रत्तेवाल ने की।
विज्ञापन
इस दौरान राधेश्याम, अधिवक्ता महेंद्र सैनी, नरेश नैय्यर, जगबीर कश्यप, धर्मवीर, शेर सिंह, रामफल खटक, हंसराज बैरागी, श्रीभगवान, राजबीर जोगी, सतीश, जापान भी मौजूद रहे।