{"_id":"66184df525e069482f018a24","slug":"sarthak-and-vijay-first-in-inter-college-innovation-challenge-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116677-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंतर महाविद्यालय नवप्रवर्तन चुनौती में सार्थक व विजय प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंतर महाविद्यालय नवप्रवर्तन चुनौती में सार्थक व विजय प्रथम
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में अंतर महाविद्यालय नवप्रवर्तन चुनौती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 25 टीमों ने नवाचारी विचारों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में सार्थक बुद्धीजा व विजय शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
डाॅ. किरण नारंग, डाॅ. आशु बंसल की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी व अभिनव समाधानों की खोज करने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. प्रीति मल्होत्रा, प्रियंका व अनिशा रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों ने शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, स्मार्ट सिटी, उद्यमशीलता व पर्यावरण संबंधित विषयों पर क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार मलिक ने कहा कि प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता व नवाचारी दिशा प्रदान करने में मदद करती है। जीवन में आने वाली समस्याओं का उचित समाधान निकालना सिखाती हैं।
प्रतियोगिता में निर्णायकों ने टीम को प्रस्तुत किए गए प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड दिए, जिसमें सार्थक बुद्धीजा व विजय शर्मा ने प्रथम पुरस्कार, विनीत व शिवम ने द्वितीय पुरस्कार व अन्वेशा व शैली ने तृतीय पुरस्कार अपने नाम किया। इस दौरान अरुण कुमार राय, चिराग रोहिल्ला, अनीला नसीयर, भावना मित्तल, ममता, पुनीत शर्मा, नीलम सरोहा उपस्थित रहे।