फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarpanch's husband attacked, three accused arrested

Sonipat News: सरपंच के पति पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 May 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch's husband attacked, three accused arrested
खरखौदा। गांव सोहटी में सरपंच के पति पर गांव के ही तीन युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित शनिवार रात को चुनाव ड्यूटी में पहुंचे कर्मचारियों के लिए व्यवस्था करने सरकारी स्कूल में गए थे। खरखौदा थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गांव सोहटी निवासी रामनिवास ने बताया कि उनकी पुत्रवधू बबीता गांव की सरपंच है। शनिवार शाम को उसका बेटा जितेंद्र सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र के अंदर पोलिंग कर्मियों के रूकने की व्यवस्था करवाने गए थे। जब वह केंद्र से अपनी कार की तरफ वापस लौटे तो गांव के ही सुजीत, रवि व मनोज ने उन पर हमला कर दिया। वह अपने बेटे को बचाने के लिए दौड़े तो हमलावर उन्हें धक्का देकर व धमकी देकर भाग गए। घायल जितेंद्र को पीजीआई, रोहतक इलाज के लिए ले जाया गया। घायल जितेंद्र का कहना है कि पिछले साल भी उन पर हमला किया गया था। सैदपुर चौकी प्रभारी जलजीत का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed