फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarpanch upset over delay in approval of development works.

Sonipat News: विकास कार्यों की मंजूरी में देरी पर सरपंच नाराज

Thu, 18 Jun 2026 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch upset over delay in approval of development works.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा स्थित बीडीपीओ कार्यालय में बैठक करते सरपंच। संवाद - फोटो : Archive
खरखौदा। विकास कार्यों की मंजूरी में हो रही देरी को लेकर ब्लॉक सरपंचों में नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को खंड की सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष व थाना कलां के सरपंच आशीष की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पंचायत स्तर पर लंबित विकास कार्यों, निर्माण सामग्री के रेट, जोहड़ों की खुदाई और प्रशासनिक स्वीकृतियों में देरी को लेकर असंतोष जताया गया।
विज्ञापन

सरपंचों ने कहा कि पंचायत खातों में पर्याप्त धन उपलब्ध होने के बावजूद प्रशासनिक और तकनीकी मंजूरी समय पर नहीं मिलने से कई विकास कार्य रुके हुए हैं। गांवों में सड़क, जोहड़, मिट्टी कार्य और अन्य योजनाएं तैयार हैं लेकिन जिला स्तर पर फाइलें लंबित होने से कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

सरपंचों का कहना है कि बढ़ी लागत में पुराने रेट पर कार्य संभव नहीं इससे विकास की गति प्रभावित हो रही है। जोहड़ों की सफाई और मिट्टी कार्यों को लेकर भी सरपंचों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित होने के बावजूद मंजूरी में देरी हो रही है। एमबी भरने, बिलों पर हस्ताक्षर और तकनीकी स्वीकृति में भी अनावश्यक विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंचों ने कहा कि उन्होंने स्थानीय विधायक पवन को भी स्थिति से अवगत कराया है। इसके बावजूद समाधान नहीं होने पर विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 जून को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के समक्ष यह मुद्दा सामूहिक रूप से उठाया जाएगा। यदि समाधान नहीं निकला तो जिला स्तर पर आगे बड़ा निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच विनोद, प्रमोद, अनिल दहिया, जोगिंद्र, अश्वनी, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed