फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Saroh Khap will deliver milk, fruits and water to wrestlers from villages

Sonipat News: गांवों से पहलवानों को दूध, फल और पानी पहुंचाएगी सरोह खाप

Fri, 05 May 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Saroh Khap will deliver milk, fruits and water to wrestlers from villages
गांव राठधना स्थित आश्रम में बैठक के दौरान मौजूद सर्वजातीय सरोहा खाप व जिला नंबरदार एसोसिएशन के
सोनीपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में 8 मई को सभी गांवों से दूध, फल, जूस और पानी एकत्रित किया जाएगा। जिन्हें सर्वजातीय सरोहा खाप जंतर-मंतर पर पहुंचाएगी।
विज्ञापन

गांव राठधना स्थित आश्रम में महासिंह नंबरदार की अध्यक्षता में सर्वजातीय सरोहा खाप की बैठक की गई। खाप के सतीश सरोहा ने बताया कि जब तक बेटियों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक खाप तन, मन व धन से पहलवानों के साथ हैं। उन्हें न्याय नहीं मिलने तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। बड़े दुख की बात है कि प्रधानमंत्री जिन पहलवानों को देश का गौरव कहते थे, आज उन्हें ही दिल्ली पुलिस परेशान कर रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सतीश सरोहा ने कहा कि सभी गांवों के साथियों को पहलवानों के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर पार्षद प्रवीण सैनी, रोहतास राणा, रामफल सैनी, अनिल राणा, उमेद हुड्डा, जोगा, अतर सिंह, जिले सिंह, कर्मवीर सरोहा नंबरदार, महेंद्र सिंह, अजीत सिंह, मास्टर रामधन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहलवानों के साथ अभद्रता निंदनीय
जिला नंबरदार एसोसिएशन से कर्मवीर सरोहा नंबरदार ने कहा कि बुधवार रात को दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के साथ जो अभद्रता की है, वह निंदनीय है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर 40 मुकदमें दर्ज होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। सरकार से मांग है कि बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed