Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanjay Singla was re-elected as the head

Sonipat News: संजय सिंगला को फिर चुना गया प्रधान

Mon, 20 Apr 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Singla was re-elected as the head
बैठक में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के भाई माईराम कौ​शिक का स्वागत करते संजय ​सिंगला व अन्
सोनीपत। जिला फर्टिलाइजर, पेस्टीसाइड एंड सीड्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को एक बैंक्विट हॉल में हुई। इसमें 100 से अधिक डीलरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ डीलर लाला भगवान दास ने की। बैठक में गोहाना के प्रधान अंकित मान, गन्नौर के प्रधान धर्मवीर, खरखौदा के प्रधान रवि, राई के प्रधान जोगेंद्र सैनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संजय सिंगला को दोबारा प्रधान चुना गया। इसके अलावा मुख्य संरक्षक सतबीर सिंह सोलंकी (गांधी) एवं संजय वर्मा, उप प्रधान संदीप अहलावत (गोहाना), जगबीर सिंह (गन्नौर), रतन लाल सेठी (सोनीपत), बिट्टू दहिया (खरखौदा), राजकुमार (कुंडली), मुख्य सलाहकार सुनील खत्री को बनाया गया।
विज्ञापन

महासचिव सतीश गुप्ता (बिन्नी), सचिव रमेश जैन (सोनीपत), सुरेश (गन्नौर), रवि प्रकाश (खरखौदा), रमेश बजाज (गोहाना), गगन बंसल (बहालगढ़) व कोषाध्यक्ष तरुण खत्री को बनाया गया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के प्रतिनिधि के रूप में उनके भाई भाजपा नेता माईराम कौशिक और सोनीपत के विधायक निखिल मदान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में प्रधान संजय सिंगला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की ताकत उनकी एकता में है और सभी के सहयोग से जिला एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed