फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation workers took out a procession with brooms

Sonipat News: सफाई कर्मियों ने झाड़ू लेकर निकाला जुलूस

Thu, 07 May 2026 07:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers took out a procession with brooms
फोटो: खरखौदा में अपनी मांगों को लेकर झाड़ू के साथ जुलूस निकालते सफाई कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मियों ने वीरवार को हाथों में झाड़ू लेकर शहर में जुलूस निकाला। नगर पालिका गेट से जुलूस शुरू होकर थाना कलां चौक, आंबेडकर चौक व तहसील चौक होते हुए वापस नपा कार्यालय गेट स्थित धरनास्थल पर पहुंचा।
कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन वृद्धि, पक्का करने व अन्य सुविधाओं को लेकर मांगें लंबित हैं लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। इसी के विरोध में शनिवार से सफाई कर्मी काम छोड़कर धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

सोनू ने कहा कि वर्ष 1997 से लेकर अब तक सफाई व सीवर कर्मियों की नियमित भर्ती नहीं की गई है। ठेका प्रथा के जरिए काम लिया जा रहा है। ज्यादातर ठेकेदारों की ओर से शोषण, वेतन विसंगतियां और काम का अत्यधिक दबाव कर्मचारियों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रुप सी और डी कर्मचारियों के पदों का सृजन नहीं होने से स्थिति और खराब हो गई है। कर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने के चलते शहर में सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। ऐसे में जल्द ही सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो शहर गंदगी से अट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed