{"_id":"68e41dfd4d51ebcfeb0eb191","slug":"sanitation-workers-threaten-strike-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143384-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सफाई कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सफाई कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
Tue, 07 Oct 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते संविदा सफाई कर्मी। संवाद
सोनीपत। रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में सोमवार को छठे दिन भी ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना जारी रहा। प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि हटाए गए संविदा कर्मियों की अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह से उनमें रोष पाया जा रहा है।
धरने पर बली सेना ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष जसविंदर पहलवान पहुंचे। वह यूनियन प्रतिनिधिमंडल से बात करके विधायक निखिल मदान से मिले और हटाए गए सफाई कर्मचारियों की समस्या से अवगत करवाया। विधायक ने आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों व ठेकेदार से बात करके उनकी समस्या का समाधान कराएंगे।
मुकेश कर्मा ने कहा कि गए कर्मचारियों ने निगम आयुक्त के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जल्द ड्यूटी पर लेने और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया गया तो वह हड़ताल के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
धरने का संचालन सावन कुमार ने किया। इस दौरान अमित, विजय तोमर, रविंद्र, सुनील, राहुल, युधिष्ठिर, रितेश, सोनू, प्रवीण, पिंकी, सुनीता, शिला, ज्योति व पूनम मौजूद रहे।