फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation workers created a ruckus demanding salary, blocked Mahalana Road by spreading garbage

Sonipat News: वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का हंगामा, कूड़ा फैलाकर महलाना रोड किया जाम

Fri, 21 Feb 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers created a ruckus demanding salary, blocked Mahalana Road by spreading garbage
फोटो 06- सोनीपत के महलाना रोड सेक्टर-23 के पास सड़क पर कूड़ा  फैलाकर रोड जाम करते सफाई कर्मी। स
सोनीपत। नगर निगम के संविदा सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने पर वीरवार को सुबह हंगामा किया और महलाना रोड पर कूड़ा फेंककर जाम लगाया। उनका आरोप था कि उनकी वेतन संबंधी फाइलें गायब कर दी गई हैं। इस कारण उन्हें चार महीने से बकाया वेतन नहीं दिया जा रहा है। वह कई बार अधिकारियों व ठेकेदार को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। सूचना के बाद मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई पहुंचे और कर्मियों को शांत कराया। मुख्य सफाई निरीक्षक के पहुंचने से पहले कर्मियों ने करीब एक घंटे में जाम खोल दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियाें ने निगम अधिकारियों व ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी वेतन संबंधी समस्या का हल नहीं निकाला जा रहा है। ऐसे में वीरवार को सुबह नाराज सफाई कर्मियों ने महलाना रोड पर जाम लगा दिया। इससे महलाना रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई ने सफाई कर्मियों को शांत कराया और जाम खोलने के लिए राजी किया। मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया भी पहुंचे, उन्होंने सफाई कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके बाद सफाई कर्मियों ने जाम हटा दिया। वहीं, सफाई कर्मियों ने चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो वह दोबारा प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

निगम कार्यालय में पहुंचकर आयुक्त से मिले सफाई कर्मचारी
जाम खोलने के बाद सफाई कर्मचारी निगम कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने निगम आयुक्त हर्षित कुमार से मुलाकात की। निगमायुक्त ने कर्मियों को बताया कि मुख्यमंत्री ने संविदा सफाई कर्मियों के टेंडर के विस्तार की मंजूरी दी है। मुख्यालय से पत्र मिलते ही संविदा कर्मियों को वेतन जारी किया जाएगा। वेतन जारी करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। साथ ही ठेकेदार को संविदा कर्मियों के साथ बेहतर तालमेल रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
पिछले महीने संविदा सफाई कर्मियों ने हड़ताल की थी। निगम आयुक्त हर्षित कुमार के आश्वासन पर उन्होंने 22वें दिन हड़ताल को संपन्न किया था। उस समय हमें आश्वासन दिया था कि 5 फरवरी तक एक माह का वेतन दिया जाएगा। अब तक कोई राशि नहीं मिली है। इससे संविदा कर्मियों ने महलाना रोड जाम किया था। निगमायुक्त से आश्वासन मिला है कि सरकार से पत्र जारी होते ही तुरंत बकाया वेतन जारी कर दिया जाएगा।
- राजाभाई, जिला प्रधान, नगरपालिका कर्मचारी संघ

फोटो 06- सोनीपत के महलाना रोड सेक्टर-23 के पास सड़क पर कूड़ा  फैलाकर रोड जाम करते सफाई कर्मी। स

फोटो 06- सोनीपत के महलाना रोड सेक्टर-23 के पास सड़क पर कूड़ा  फैलाकर रोड जाम करते सफाई कर्मी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed