{"_id":"6a456a92b8a42948b00fc48c","slug":"sanitation-workers-again-issued-a-state-level-warning-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156274-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सफाई कर्मियों ने दोबारा राज्य स्तरीय की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सफाई कर्मियों ने दोबारा राज्य स्तरीय की दी चेतावनी
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत शहर में अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकालते सफाई कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मई में हुए समझौते के बावजूद सरकार ने मांगें पूरी नहीं की। उन्होंने 2 जुलाई को दोबारा जुलूस निकालने और 6 से 8 अगस्त तक राज्य स्तरीय काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
नगर निगम कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस बस अड्डा होते हुए वापस कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने और संचालन इकाई सचिव राजा भाई ने किया।
राज्य सचिव राजीव खत्री ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने 1 से 14 मई तक पूर्ण काम बंद हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार से हुई वार्ता में पे रोल पर कार्यरत 13 हजार कर्मचारियों को नियमित करने, पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता देने तथा 22 सूत्रीय मांगपत्र में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
प्रदर्शन में दीपक बोहत, रविंद्र, सन्नी, कांता, सूरज बागड़ी, राहुल, प्रवीन, राकेश, सुनील, बिजेंद्र, अमित कुमार और विजय मौजूद रहे।