फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation and fire brigade workers demonstrated with brooms

Sonipat News: सफाई और अग्निशमन कर्मियों ने किया झाड़ू के साथ प्रदर्शन

Sat, 03 May 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sanitation and fire brigade workers demonstrated with brooms
फोटो 02: सोनीपत में रेलवे रोड पर झाडू प्रदर्शन करते नगर निगम के सफाई व अग्निशमन कर्मी। संवाद
सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर झाड़ू के साथ प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने एसएमडब्ल्यू एप पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश का विरोध किया। राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री ने कहा कि सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की छंटनी न करे। संविदा कर्मियों को पक्का किया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए। इन्हीं मांगों को लेकर 16 मई को कर्मचारी क्रमिक अनशन करेंगे। 20 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भारत कंडेरा और संचालन इकाई सचिव राजाभाई ने किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान संदीप तूर, राजपाल, वीरेंद्र, नीतिन, विनोद शर्मा, सफाई कर्मचारी भारत बोहत, सन्नी, त्रिलोक, महिला सब कमेटी की प्रधान कमलेश, कांता, गीता, कविता भी मौजूद रहे।

फोटो 02: सोनीपत में रेलवे रोड पर झाडू प्रदर्शन करते नगर निगम के सफाई व अग्निशमन कर्मी। संवाद

फोटो 02: सोनीपत में रेलवे रोड पर झाडू प्रदर्शन करते नगर निगम के सफाई व अग्निशमन कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed