फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sanitation and drinking water facilities will be strengthened in Jahari village.

Sonipat News: जाहरी गांव में सफाई और पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

Fri, 04 Sep 2026 06:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Sanitation and drinking water facilities will be strengthened in Jahari village.
जाहरी गांव में लोगों को संबो​धित करते विधायक देवेंद्र कादियान। प्रवक्ता
गन्नौर। जाहरी गांव में सफाई और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत ने करीब 8.75 लाख रुपये की लागत से नए संसाधन जुटाए हैं। करीब 7 लाख रुपये से खरीदे गए ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1.75 लाख रुपये के वाटर टैंकर का विधायक देवेंद्र कादियान ने उद्घाटन कर पंचायत को सौंपा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली के उपलब्ध होने से गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों से कचरा संग्रहण एवं निस्तारण में तेजी आएगी। वहीं, वाटर टैंकर का उपयोग पेयजल आपूर्ति के साथ अन्य आवश्यक कार्यों में भी किया जा सकेगा। गर्मी के मौसम और पानी की किल्लत के दौरान टैंकर ग्रामीणों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और गांव की विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। विधायक कादियान ने संबंधित समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कर्मचारियों के साथ पर्याप्त संसाधन भी जरूरी हैं। सरकार का लक्ष्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सरपंच विनोद, फिरोज, संजीव, प्रदीप, अनिल, दादा देवेंद्र, धर्मबीर, नरेश पूर्व सरपंच, जोगेंद्र, रामफल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed