फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sand mining is happening from the canal, villager complained on CM window

Sonipat News: नहर से हो रहा रेत खनन, ग्रामीण ने सीएम विंडो पर दी शिकायत

Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sand mining is happening from the canal, villager complained on CM window
फोटो 50. नहर का कटाव कर खनन के लिए बनाया गया रास्ता। स्रोत: ग्रामीण
गन्नौर। बजाना कला गांव में नहर से अवैध रूप से रेत खनन किया जा रहा है। गांव के एक व्यक्ति ने सीएम विंडो व सिंचाई विभाग को शिकायत देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। प्रदीप ने बताया कि उनके गांव से तेवड़ी व कासंडी के बीच नहर में खनन जोरों पर चल रहा है। इस प्वाइंट से सबसे अधिक रेत की चोरी हो रही है। इस वजह से राजस्व विभाग को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि नहर से दिन-रात खनन का कार्य किया जा रहा है और अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


नहर का कटाव करने का भी लगाया आरोप

शिकायतकर्ता प्रदीप ने बताया कि बजाना कला गांव में सबसे अधिक खनन का कार्य किया जा रहा है। खनन करने वालों ने कई जगहों से नहर का कटाव भी कर दिया है। जिसमें से डंपर भरे जाते हैं। रेत के ढेर भी नहर के किनारे लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि खनन करने वाले व्यक्ति नहर के साथ पड़ी मिट्टी को भी बेच रहे हैं। नहर का कटाव होने की वजह से कई बार नहर आने पर उनके खेत में नहर का पानी घुस आता है।
विज्ञापन


वर्जन
नहर में रेत खनन मामले की शिकायत मिली है। बेलदार को भेज कर मौके का निरीक्षण करवाएंगे। यदि नहर से खनन होता पाया जाता है तो खनन करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -प्रियवर्त, उपमंडल अभियंता, सिंचाई विभाग

फोटो 50. नहर का कटाव कर खनन के लिए बनाया गया रास्ता। स्रोत: ग्रामीण

फोटो 50. नहर का कटाव कर खनन के लिए बनाया गया रास्ता। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed