फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Samyukta Kisan Morcha Leaders says that Farmers will not try to enter Parliament during their protest in Delhi 

संसद कूच: किसान मोर्चा की सफाई-बाहर ही प्रदर्शन करेंगे, घेराव नहीं करेंगे पर जबरन अंदर भी नहीं घुसेंगे

Mon, 19 Jul 2021 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 10:11 AM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा ने 22 जुलाई को संसद कूच का एलान किया हुआ है। इसे रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ बातचीत की लेकिन वे किसानों को मनाने में नाकाम रहे। किसान संसद कूच करने पर अड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
Samyukta Kisan Morcha Leaders says that Farmers will not try to enter Parliament during their protest in Delhi 
किसान संसद कूच पर अड़े हैं। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने संसद कूच को लेकर साफ कर दिया है कि वह संसद का घेराव नहीं करेंगे और संसद में जबरन घुसने का प्रयास भी नहीं करेंगे। किसान केवल संसद के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना देंगे और वहां ऐसा कुछ नहीं किया जाएगा, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो। हालांकि दिल्ली पुलिस के अधिकारी रविवार को कई घंटे तक संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को संसद कूच नहीं करने के लिए मनाते रहे, लेकिन किसान नेताओं ने साफ कर दिया कि वह संसद कूच जरूर करेंगे। वहीं दिल्ली पुलिस ने संसद कूच के लिए अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है, जिसपर किसान नेताओं ने बिना अनुमति के ही संसद पर जाने की बात कही है। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने 22 जुलाई को संसद कूच का एलान किया हुआ है। इसे रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ बातचीत की। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शन पाल, जगजीत सिंह दल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव ने बताया कि मोर्चा की समन्वय समिति की दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर से मुलाकात हुई और उनको संसद के सामने प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन



उनके अनुसार, पुलिस ने उनको संसद कूच नहीं करने के लिए कहा, लेकिन उनसे साफ कहा गया है कि किसान संसद कूच जरूर करेंगे। पुलिस ने उनको इसके लिए अनुमति नहीं देने की बात कही। किसान सीमित संख्या में जंतर-मंतर जाना चाहते हैं तो वहां की अनुमति देने की बात कही। इसके लिए किसान नेताओं ने इनकार कर दिया और दिल्ली पुलिस को आश्वासन दिया कि किसान संसद का घेराव नहीं करेंगे तो उसके अंदर भी जबरन घुसने का प्रयास नहीं किया जाएगा। इस तरह से दिल्ली पुलिस के अधिकारी किसानों को मनाने में नाकाम रहे और किसान संसद कूच करने पर अड़े हुए हैं। संसद कूच के लिए किसान संगठनों ने देशभर से अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के नाम भी मांगे हुए है, जिससे उनके पहचान पत्र बनाकर तैयारी पूरी की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू टिकैत ने कहा, गुट की चुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर दिए गए बयान पर भाकियू टिकैत गुट ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं बलबीर राजेवाल, दर्शनपाल ने कहा कि इस बारे में बातचीत के बाद भाकियू टिकैत गुट ने चुनाव लड़ने की किसी भी योजना से साफ इनकार कर दिया। उनके अनुसार नरेश टिकैत ने कहा है कि आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना होगा। इसलिए ऐसा नेता चुना जाना चाहिए कि अगर वह या उसका दल कोई फैसला किसानों के खिलाफ करे तो वह नागरिकों से आकर माफी मांगे। इसके साथ ही उसे किसानों के खिलाफ फैसला लेने पर अपने पदों से इस्तीफा देना होगा। वहीं भाकियू चढूनी गुट के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हरियाणा में किसानों के घर पर लगातार दबिश जा रही है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो किसान भी बड़ा आंदोलन करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed